7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यइसरो के पूर्व अधिकारी को शिरडी में बनना पड़ा भिखारी...पुलिस ने पकड़ा...

इसरो के पूर्व अधिकारी को शिरडी में बनना पड़ा भिखारी…पुलिस ने पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा, जानें वजह

Published on

पुणे/शिरडी:

महाराष्ट्र के अहित्यानगर में स्थित साईं बाबा मंदिर पूरे साल भक्तों से गुलजार रहता है। हजारों साईं भक्त अपनी मन्नत लेकर साईं बाबा दरबार में पहुंचते हैं। शिरडी में पुलिस द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने मंदिर के पास कुछ भिखारियों को भीख मांगते हुए पकड़ा तो इसमें एक इसरो के पूर्व अधिकारी भी शामिल निकले। जब इसरो के पूर्व अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिसकर्मी भौचक्के रहे गए। उन्हें पकड़े गए शख्स की बात पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने अन्य खुद को पूर्व इसराे स्टॉफ बताने वाले शख्स को दूसरे स्टॉफ से अलग किया।

इसरो वैज्ञानिक को बनना पड़ा भिखारी
शिरडी पुलिस के अनुसार भिखारियों के खिलाफ ऑपरेशन में काफी लोगों को हिरासत में लिया गया था। इन्हीं में शामिल एक शख्स ने खुद का नाम के एस नारायणन बताते हुए अपने परिचय में खुद को पूर्व इसरो स्टॉफ बताया। पुलिस ने बताया कि जब और पूछताछ की गई तो पूर्व इसरो अधिकारी ने बताया कि वह 1988 में इसरो अधिकारी बने थे। 2008 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। पुलिस के अनुसार के एस नारायणन ने बताया कि उनके भाई ने उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए। उनका बड़ा बेटा यूके में काम कर रहा है। के एस नारायणन ने कहा कि वह साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी आए थे। नासिक में उनका बैग चोरी हो गया। उसमें आधार कार्ड, आई कार्ड और पैसे थे। इसलिए उन्हें मजबूरी में भक्तों से पैसे मांग को विवश होना पड़ा।

बयान दर्ज करने के बाद छोड़ा
नारायण ने पुलिस को बताया कि पीएसएलवी, जीएसएवी और चंद्रयान मिशन के दौरान इसरो में थे।श्रीहरिकोटा के ए राजराजन उनके मित्र हैं। पुलिस ने यह जानकारी मिलने के बाद नारायण को भिखारियों से अलग रखा। उनके बैंक खाते और अन्य जानकारियों की जांच की गई। नारायणन के दावों की शिरडी पुलिस ने पुष्टि की। शिरडी पुलिस ने बाद में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक को छोड़ दिया। शिरडी गए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक को भीख मांगने के लिए विवश होने की घटना चर्चा में आ गई है। डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह के अभियान में मुंबई के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को भी भीख मांगते हुए पकड़ा गया था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...