18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री दे रहे थे स्पीच, वहीं सो गए...

मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री दे रहे थे स्पीच, वहीं सो गए BJP के दो विधायक, VIDEO वायरल

Published on

मोतिहारी,

एक ओर बीजेपी दिल्ली में मिली प्रचंड जीत का जश्न मना रही है. वहीं दूसरी ओर बिहार के मोतिहारी जिले में बीजेपी की पहल पर पिपराकोठी में किसान उन्नति मेला 2025 का आयोजन चल रहा है. जहां एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मंच पर बीजेपी के कद्दावर राष्ट्रीय नेता व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व बिहार सरकार के श्रम मंत्री का भाषण चल रहा था. लेकिन उसी मंच पर बैठे बीजेपी के पूर्व मंत्री, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार व गोविंदगंज के बीजेपी विधायक सोने लगे.

दोनों नेताओं का बैठकर खर्राटे लेने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों नेता मंच पर बैठकर खर्राटे ले रहे हैं. वीडियो देखकर जनता सवाल भी उठा रही है.

किसान उन्नति मेला 2025 का हो रहा है आयोजन
मोतिहारी के पिपराकोठी में किसान उन्नति मेला 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस मेले के एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह सहित जिले के कई विधायक व पूसा केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति सहित सैकड़ों लोग आए हुए थे.

इस कार्यक्रम में रविवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी आ रहे हैं. जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मेले में किसानों को फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने सहित अन्य कृषि विषयों को लेकर जागरूक किया जा रहा है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this