5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'चार बीवियां, 40 बच्चे नहीं चलेंगे...', जनसंख्या नियंत्रण पर बोले BJP सांसद...

‘चार बीवियां, 40 बच्चे नहीं चलेंगे…’, जनसंख्या नियंत्रण पर बोले BJP सांसद साक्षी महाराज

Published on

उन्नाव,

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे. सांसद ने आगे कहा कि मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून बनना चाहिए. सुरसा की तरह जनसंख्या अपना मुंह बढ़ा रही है. जमीन छोटी होती चली जा रही है. साक्षी महाराज यहां उन्नाव संसदीय कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ‘4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे’, यह बयान मैंने दिया था. मैं आज भी इस पर कायम हूं. हम दो हमारे दो, सबके दो या इससे भी बड़ा कानून सरकार बना सकती है.उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी इशारा कर चुका है. अधिकांश लोकसभा, राज्यसभा के MP प्रधानमंत्री से आग्रह कर चुके हैं. जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. बता दें कि पहले भी साक्षी महाराज ने यह बयान दिया था, जिसको लेकर वे सुर्खियों में रहे थे.

वहीं इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है. सबका साथ, सबका विकास जादू की तरह सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग मोदी के फैन हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि हिमाचल बहुत अच्छे लोगों का प्रदेश है. वहां चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी.

‘नीतीश कुमार ने की है ऐतिहासिक भूल’
साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक भूल की है. जब राजनीति से बेदखल हो जाएंगे, तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा. उन्हें बीजेपी का कोई मनाने वाला नहीं है. नीतीश भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर के सरकार बनाएंगे, यह सोचा नहीं जा सकता था. नीतीश कुमार की आत्मा तो धिक्कार रही होगी कि तुमने गलत निर्णय लिया.

‘मदरसों के सर्वे का समझदार लोगों ने किया है स्वागत’
इसके अलावा साक्षी महाराज ने प्रदेश में चल रहे मदरसों के सर्वे को लेकर कहा कि समझदार मौलानाओं ने योगी के इस कदम की दिल से सराहना की है. शिक्षा के स्तर को ठीक करने के लिए योगी सरकार जो कदम उठा रही है, समझदार लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, वहीं नासमझ विरोध कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...