8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यशादीशुदा महिलाओं से FB पर दोस्ती, बनाए संबंध, फिर हड़पे लाखों रुपए

शादीशुदा महिलाओं से FB पर दोस्ती, बनाए संबंध, फिर हड़पे लाखों रुपए

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ जैसा मामला सामने आया है. फेसबुक फ्रेंड का शिकार बनीं शादीशुदा महिलाओं ने मैसेंजर पर एक दूसरे से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ आवाज बुलंद की. पीड़ित महिलाओं के साथ एक ही युवक ने धोखाधड़ी की है. इस युवक ने महिलाओं को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद मिला तो नशीली चीज देकर उनके साथ संबंध बनाए, फिर ब्लैकमेल कर नकदी और जेवरात हड़पता रहा.

साजिश की शिकार बनीं 4 महिलाओं ने यूथ हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को आपबीती सुनाई. सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति रेलवे में कर्मचारी हैं. महिला ने कहा कि 2018 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मोहित शर्मा नाम के युवक से हुई थी.

मोहित ने उसे बातों में फंसाकर मिलने के लिए आगरा में ढाबे के नजदीक बुलाया. वहां नशीली चीज मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी. महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए. इसके बाद ब्लैकमेल किया और कैश के साथ सारी ज्वेलरी हड़प ली.

महिला बोली- बिजनेस एक्सपेंड के नाम पर की धोखाधड़ी
वहीं, आगरा की एक अन्य महिला ने बताया कि 2018 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती मोहित से हुई थी. मोहित ने उसे बिजनेस एक्सपेंड करने का भरोसा दिलाया था. मोहित के बहकावे में आकर वह उससे मिलने चली गई. मोहित ने ढाबे के नजदीक मिलने के लिए बुलाया था. उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर शारीरिक संबंध बनाए, फोटो खींचे और ब्लैकमेल किया.महिला का आरोप है कि आरोपी युवक अब तक उससे करीब 20 लाख रुपए कैश और 500 ग्राम से भी ज्यादा सोने के जेवरात हड़प चुका है.

प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा- आरोपी ने हड़प ली ज्वेलरी
तीसरी महिला भी आगरा की रहने वाली है और निजी स्कूल में प्रिंसिपल है. उम्रदराज हो चुकी महिला के पति की 2013 में मौत हो चुकी है. महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद रात में नींद न आने की बीमारी हो गई थी. फेसबुक पर युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दूसरी शादी के लिए एक नाम बताया. फिर उसी नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी.

धीरे-धीरे कर युवक ने बातों में उलझा लिया. भरोसा जीतकर युवक ने साजिश रची और नकदी के साथ सोने की ज्वेलरी हड़प ली. पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने नकदी तो लौटा दी है, लेकिन ज्वेलरी अब तक वापस नहीं दी है.

दिल्ली की महिला को बनाया निशाना
चौथी महिला दिल्ली की रहने वाली है. इस महिला के 24-25 साल के बच्चे हैं. महिला का दिल्ली में ज्वेलरी का बड़ा कारोबार है. उसका कहना है कि आरोपी युवक ने कुछ वर्ष पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. इसके बाद बातचीत शुरू हुई तो युवक ने कहा कि उसके पिता बड़े अधिकारी हैं. इसके बाद उसने आगरा में पेट्रोल पंप दिलाने की बात कही.

महिला का कहना है कि भरोसे में आकर पति से चार लाख रुपए युवक को दिलवा दिए. इसके अलावा खुद भी 12 लाख रुपए दे दिए. युवक ने पति के पैसे तो वापस लौटा दिए हैं, लेकिन अब तक 12 लाख रुपए वापस नहीं किए. युवक अब यह कहकर ब्लैकमेल कर रहा है कि तुमने मुझे 12 लाख रुपए क्यों दिए हैं? इस बात को लेकर मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा.

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
एक पीड़ित महिला ने सदर थाने में केस भी दर्ज कराया है. पीड़ित महिला ने कहा कि सदर पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई तो की नहीं, उल्टा सवाल जवाब कर परेशान कर दिया. पीड़ित महिलाओं में कुछ ग्रेजुएट हैं तो कुछ पोस्ट ग्रेजुएट और b.ed हैं. सभी महिलाएं संभ्रांत परिवारों से हैं. महिलाओं का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. सभी आरोपों के सबूत हैं. सोमवार को महिलाएं पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...