7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिनरसिम्हा राव को 'बीजेपी का पीएम' बताने पर भड़के पोते ने मणिशंकर...

नरसिम्हा राव को ‘बीजेपी का पीएम’ बताने पर भड़के पोते ने मणिशंकर अय्यर को दिया करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को साम्प्रदायिक सोच वाला व्यक्ति बताया था. अब नरसिम्हा राव के पोते और बीजेपी नेता एन वी सुभाष ने मणिशंकर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति अपने ही नेताओं को उनके निधन के बाद बदनाम करने की रही है.

एन वी सुभाष ने कहा, कांग्रेस नरसिम्हा राव को बदनाम करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है, जिन्होंने पूरा जीवन पार्टी की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था. तेलंगाना में बीजेपी प्रवक्ता सुभाष ने कहा, कांग्रेस की अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौत के बाद उनकी छवि बिगाड़ने की संस्कृति है, ताकि वंशवादी गांधी परिवार की छवि को बेहतर दिखाया जा सके.

सुभाष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने ही नेताओं को सम्मान नहीं दिया और खासकर नरसिम्हा राव को, जो प्रधानमंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं. सुभाष ने अय्यर द्वारा राव को देश का पहला भाजपा प्रधान मंत्री बताए जाने का स्वागत किया भी किया. हालांकि, नरसिम्हा राव को सांप्रदायिक बताए जाने की निंदा की.

सुभाष ने कहा, गांधी परिवार के करीबी पूर्व राजनयिक ने कभी भी नरसिम्हा राव से उनके कामकाज के बारे में सवाल नहीं किया. लेकिन अब, उन्होंने उनकी मौत के 19 साल बाद उन्हें सांप्रदायिक बताकर उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए.

अय्यर ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव साम्प्रदायिक सोच वाले व्यक्ति थे. अय्यर ने राव को देश में भाजपा का पहला प्रधानमंत्री बताया था. अय्यर की आत्मकथा मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक – द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991) हाल ही में लॉन्च हुई है.

क्या कहा था अय्यर ने?
मणिशंकर अय्यर ने अपनी किताब के विमोचन पर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ‘सांप्रदायिक’ थे. इतना ही नहीं, अय्यर ने उन्हें देश का ‘बीजेपी का पहला प्रधानमंत्री’ भी बताया. उन्होंने राजीव गांधी की मृत्यु के बाद राजनीति में कदम रखने के लिए सोनिया गांधी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि राजीव के जाने के बाद कई लोगों ने सोचा कि चलो अब इस आदमी (मणिशंकर अय्यर) को खत्म कर दें, लेकिन मैं केवल उनकी (सोनिया गांधी) वजह से पार्टी में बचा रहा. इस मौके पर सोनिया गांधी भी मौजूद थीं.

अय्यर ने पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की
पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत इससे पहले अय्यर ने कहा, ‘क्या पाकिस्तान एक दुश्मन देश है? इस पर मेरा संक्षिप्त उत्तर यह है कि पाकिस्तानी दुश्मन लोग नहीं हैं. पाकिस्तान की सरकार बहुत सी ऐसी चीजें करती है जो उन्हें हमारा दुश्मन बनाती है. लेकिन वे हमारे प्रति कितनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कितनी दूर हैं वे हमें उकसा रहे हैं? …जब पाकिस्तान की बात आती है, तो हमारे पास उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत है, लेकिन हमारे पास मेज पर बैठकर किसी पाकिस्तानी से बात करने की हिम्मत नहीं है.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...