5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगंभीर ने मेरे परिवार को गाली दी थी, गांगुली के बारे में......

गंभीर ने मेरे परिवार को गाली दी थी, गांगुली के बारे में… हेड कोच पर भड़के मनोज तिवारी

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया में कभी साथ खेल चुके मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के बीच मामला तुल पकड़ता दिख रहा है। पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को पाखंडी, क्रेडिट चोर और पीआर की दुकान कहा तो दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी के कुछ करीबी क्रिकेटरों ने भी मोर्चा संभाला। इस बीच मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में यह तो बताया ही कि क्यों उन्होंने गौतम गंभीर को पाखंडी कहा, साथ ही बताया कि गंभीर ने उनकी फैमिली को गाली दी थी और टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली के बारे में भी गलत बातें कही थीं।

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर 2015 में उस समय एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे, जब वे खिलाड़ी थे। रणजी ट्रॉफी में गौतम गंभीर दिल्ली के लिए खेल रहे थे, जबकि तिवारी बंगाल के लिए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (उस समय फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में भिड़ गए थे। दोनों प्लेयर्स के बीच तू-तू, मैं-मैं भी हुई थी। तिवारी ने 2015 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान गंभीर के साथ अपने बहुचर्चित विवाद के बारे में भी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर ने उनके परिवार को गाली दी और सौरव गांगुली के बारे में भी बुरी बातें कहीं।

बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके मनोज तिवारी ने कहा- जब दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान गौतम गंभीर ने मुझसे झगड़ा किया तो सभी ने गौतम गंभीर के मुंह से निकली हर बात सुनी। चाहे वह सौरव गांगुली के बारे में बुरा बोल रहा हो या मेरे परिवार को गाली दे रहा हो, उन्हें कुछ लोगों ने बचाया था। मैं इसी पीआर की बात कर रहा हूं। खिलाड़ियों को चुनने और उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुनने की प्रक्रिया ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में आकाश दीप पर हर्षित राणा को तवज्जो देने पर भी सवाल खड़ा किया।

इससे पहले मनोज ने एक बयान में कहा था कि कोलकाता नाइटराइडर्स को जितवाने का श्रेय गौतम गंभीर अधिक ले रहे हैं। अगर सबकुछ उन्होंने किया तो टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने क्या किया। यह सब पीआर खेल है और गंभीर क्रेडिट चुरा रहे हैं। इस पर आईपीएल 2024 की विनिंग टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर नीतीश राणा ने बिना नाम लिखे कहा था कि ट्रॉफी बोलती है। गौतम भैया ने क्या कुछ किया वह हर किसी के सामने है। बता दें कि उस समय भी यह सवाल उठा था कि गंभीर को कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच चंद्रकांत पंडित से अधिक श्रेय मिला।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...