5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलखनऊ में छात्रा के साथ गैंगरेप, जख्मी हालत में चौराहे पर फेंककर...

लखनऊ में छात्रा के साथ गैंगरेप, जख्मी हालत में चौराहे पर फेंककर दरिंदे फरार

Published on

लखनऊ,

यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े छात्रा के साथ दो दरिंदों ने रेप किया. इतना ही नहीं छात्रा के सिर पर वार कर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.घटना विभूतिखंड थानाक्षेत्र की है. यहां एक छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी. तभी ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने छात्रा के साथ दरिंदगी की. हैवानों ने छात्रा पर हमला कर उसे घायल कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद ऑटो ड्राइवर और उसका साथी छात्रा को हुसडिया चौराहे पर फेंककर फरार हो गए.

18 घंटे बाद मेडिकल के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. ये बात भी सामने आई है कि वारदात के करीब 18 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा.

लखनऊ में 8 साल की मासूम से रेप
इससे पहले बीते महीने राजधानी लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया था. वारदात का पता तब चला जब बच्ची की हालत खराब हो गई और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए. इसके साथ ही बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत गुडंबा थाना पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया.

आरोपी बच्ची के ही घर में किराए पर रह रहा था. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मकान में आरोपी विनोद रह रहा था. विनोद ने 17 सितंबर को बच्ची के साथ रेप किया था.घटना के दिन बच्ची के परिजन को जानकारी नहीं हो सकी. इसके बाद जब बच्ची तबीयत खराब हो गई और ब्लीडिंग होने लगी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...