10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगौरीकुंड में भारी बारिश से तबाही, दुकानों पर गिरा पहाड़ी का मलबा,...

गौरीकुंड में भारी बारिश से तबाही, दुकानों पर गिरा पहाड़ी का मलबा, 13 लापता

Published on

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक दर्जन लोग लापता हो गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार मध्य रात्रि गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर तेज बारिश के दौरान एक बरसाती नाले में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद तीन दुकानें बह गईं और उनमें रह रहे लोग भी लापता हो गए।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे में लापता 12 लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें तीन से 14 साल की उम्र के पांच बच्चे भी शामिल हैं। कार्यालय के अनुसार, सूचना मिलने पर रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी ने बताया कि मलबे में कई लोग दब गए हैं। वहीं SDRF से मिली सूचना के अनुसार करीब 13 लोग लापता हो गए हैं, इनमें नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव और राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास पहाड़ से अभी भी रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है।

भारी बारिश के कारण 3 दुकानें क्षतिग्रस्त
आपदा प्रबंधन पदाधिकारी दलीप सिंह रजवार ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस टीम, SDRF, NDRF समेत अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। हमें जानकारी मिली कि चट्टानें गिरने और भारी बारिश के कारण 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। तलाशी अभियान शुरू किया गया। बताया गया कि वहां करीब 10-12 लोग थे लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग में आज दिनभर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 5 अगस्त को हल्की बारिश और 6 अगस्त को फिर से भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 6 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 अगस्त तक उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 5 अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मंदाकनी नदी उफान पर
रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ विशाखा ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हमें जानकारी मिली है कि जब पहाड़ से मलबा नीचे दुकान में गिरा तो वहां 10 से 12 लोग मौजूद थे। अब तक उन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारी बारिश की वजह से मंदाकनी नदी उफान पर है। इसकी वजह से डाक पुलिस के सामने भूस्‍खलन हुआ है। गौरीकुंड का नाम पार्वती देवी के नाम पर रखा गया है। यह केदारनाथ मंदिर की यात्रा के बेस कैंप के रूप में काम करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...