नई दिल्ली ,
पूर्वी दिल्ली के BJP सांसद गौतम गंभीर राजनीति नहीं करेंगे. उन्होंने इसे लेकर एक पोस्ट किया. गंभीर ने PM नरेंद्र मोदी को अपने पोस्ट में थैंक्स कहा. दरअसल, गंभीर अब क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं. गौतम गंभीर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वर्तमान में वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर हैं.
गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, इसमें उन्होंने लिखा- मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा- मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, जय हिन्द.
गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2019 में बंपर जीत हासिल की थी. तब गंभीर ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 वोटों से हराया था.
गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का सदस्य रह चुके हैं. दोनों ही टूर्नामेंट्स के फाइनल में गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन बनाए थे. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके बल्ले से 91 रन निकले. गंभीर आईपीएल में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर भी रह चुके हैं.
2016 में गौतम गंभीर ने खेला था भारत के लिए आखिरी टेस्ट
गंभीर ने भारत की ओर से अपना आखिरी टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला था. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 41.95 के एवरेज से 4154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक शामिल हैं.
‘वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे खराब…’, पाकिस्तान टीम पर गंभीर का बयान
गंभीर ने 147 वनडे इंटरनेशनल में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए. जिसमें 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की वो 97 रनों की यादगार पारी है, जिसकी बदौलत भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. वनडे में उन्होंने 11 शतकीय पारियां खेलीं.गंभीर ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतकों की मदद से 932 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 27.41 की रही.
गौतम गंभीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
24-9-2007: T20 वर्ल्ड कप फाइनल (2007), जोहानिसबर्ग: 75 रन बनाए, मैच का सर्वोच्च स्कोर (भारत चैम्पियन)
2-4-2011: वनडे वर्ल्ड कप फाइनल ( 2011), मुंबई: 97 रन बनाए, भारत की ओर से सर्वोच्च स्कोर (भारत चैम्पियन)
23-11-2007: ICC नंबर-1 T20 इंटरनेशनल बल्लेबाज बने
16-7-2009: ICC नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने
4-12-2010: ICC नंबर- 8 वनडे इंटरनेशनल बल्लेबाज बने
