13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यरिवॉल्वर दिया, होटल में रुकवाया... कौन है संजीव जीवा मर्डर केस का...

रिवॉल्वर दिया, होटल में रुकवाया… कौन है संजीव जीवा मर्डर केस का रहस्यमय ‘अनजान किरदार’

Published on

लखनऊ,

यूपी में कुख्यात माफिया और मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जांच में पता चला है कि इस पूरे हत्याकांड को एक आतंकी मॉड्यूल की तरह अंजाम दिया है. आरोपी शूटर को अनजान चेहरे के जरिए मदद पहुंचाई गई थी. मुंबई में डील तय हुई और वहीं पर एडवांस में रकम भी दी गई थी. बाद में बहराइच में अनजान शख्स ने रिवॉल्वर दी थी. लखनऊ में भी एक अनजान मददगार के बारे में पता चला है.

बता दें कि 7 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस वारदात को हमलावर विजय यादव ने कोर्ट परिसर में अंजाम दिया. इसके लिए वह बाकायदा वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचा था. अब सामने आया है कि शूटर विजय यादव को अनजान चेहरों के जरिए आतंकी मॉड्यूल की तरह मदद पहुंचाई गई थी. संजीव जीवा को मारने की डील मुंबई में हुई थी. वहां पर डील की बड़ी रकम विजय यादव को एडवांस में दी गई थी.

‘हत्या से एक दिन पहले लखनऊ पहुंचा था शूटर’
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर विजय यादव को लखनऊ में अनजान शख्स ने रोकने की व्यवस्था की थी. आरोपी विजय जीवा की हत्या से एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही लखनऊ पहुंचा था. वो बहराइच से बस में बैठकर लखनऊ आया था. यहां कैसरबाग बस अड्डे उतरा था.

‘…तो पहले भी लखनऊ आ चुका है शूटर?’
वारदात से एक दिन पहले ही विजय यादव को बहराइच में मैग्नम अल्फा रिवाल्वर दी गई थी. उसे लेकर ही वो लखनऊ पहुंचा था. अब पुलिस को शक है कि अगर वारदात से एक दिन पहले ही विजय यादव लखनऊ पहुंचा था तो वो रेकी के लिए पहले भी लखनऊ आ चुका है.

‘पुलिस के लिए अनजान चेहरे बने पहेली’
फिलहाल, विजय यादव के मददगारों में अनजान चेहरे पुलिस के लिए पहेली बन गए हैं. जांच में पता चला कि बहराइच में जिसने रिवाल्वर दी, उस व्यक्ति से विजय अनजान था. कैसरबाग में भी जिस शख्स से मिला और रुकने की व्यवस्था करवाई, वो भी विजय के लिए अनजान शख्स ही था.

‘आतंकी मॉड्यूल की तरह मिली मदद’
संजीव जीवा की हत्या की साजिश में आतंकी मॉड्यूल की तरह मददगार तो मिले, लेकिन कोई किसी को जानता नहीं था. पर्दे के पीछे अनजान चेहरों को एक-दूसरे से मिलवा कर पूरे प्लान को अंजाम दिया गया है. पुलिस शनिवार को शूटर विजय यादव की कस्टडी रिमांड के लिए लखनऊ कोर्ट में अर्जी दायर करेगी. पुलिस ने पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है. कस्टडी रिमांड में विजय यादव से पूछा जाएगा कि कैसे अनजान लोग संपर्क करते थे.

हरिद्वार में गैंगस्टर सुनील राठी से पूछताछ
वहीं, इस हत्याकांड में गैंगस्टर सुनील राठी से तार जुड़ने की बात सामने आई है. उससे हरिद्वार जेल में पूछताछ की गई है. सूत्रों के मुताबिक, उसके गैंग ने ही विजय को रिवॉल्वर मुहैया कराया था. इससे पहले मुख्तार अंसारी के करीबी मुन्ना बजरंगी और जीवा के गुरु की हत्या करवाने में राठी का हाथ सामने आया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यूपी पुलिस की एक टीम ने पूछताछ करने के बाद सामने आए तथ्यों पर अपनी जांच तेज कर दी है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...