10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगुलाम नबी आजाद को आतंकियों से मिली धमकी, बताया 'गद्दार', अमित शाह...

गुलाम नबी आजाद को आतंकियों से मिली धमकी, बताया ‘गद्दार’, अमित शाह का भी जिक्र

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी के गठन की तैयारी कर रहे गुलाम नबी आजाद को आतंकवादी संगठन से धमकी मिली है। खबर है कि इससे जुड़े पोस्टर भी जारी किए गए हैं। साथ ही इनमें आजाद की हालिया सियासी गतिविधियों को सुनियोजित बताया जा रहा है। आजाद ने अगस्त में कांग्रेस के साथ अपने 5 दशक से ज्यादा लंबे सफर पर विराम लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक रूप से सक्रिय होने की बात कही थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह रेसिसटेंस फ्रंट टेरर ने आजाद को धमकी दी है। खास बात है कि आजाद मिशन कश्मीर के हिस्से के रूप में रैलियां निकालने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें ये धमकियां मिली हैं। आतंकवादियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर भी जारी किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टर में लिखा गया है, ‘गद्दार के दिल में कोई वफादारी नहीं होती, केवल भरोसेमंद दिखाने का झूठा नाटक होता है।’ पोस्टर के जरिए आजाद को ‘राजनीतिक गिरगिट’ बताया गया है। साथ ही पोस्टर के जरिए यह भी दावा किया गया है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

अनुच्छेद 370 पर की थी बात
एजेंसी के अनुसार, अनुच्छेद 370 की बहाली पर, आजाद ने कहा कि उन्होंने इसकी संभावना से कभी इनकार नहीं किया, लेकिन उनकी राय थी कि इसमें समय लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह नहीं कहा है कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जा सकता है। या तो इसे मोदी द्वारा बहाल किया जाएगा, जैसा कि उन्होंने (निरस्त) कृषि कानूनों के मामले में किया था क्योंकि उनके पास बहुमत है, मैं उन्हें या उनके मंत्रिमंडल को इस पर राजी नहीं कर सकता।’

रविवार को भी जम्मू में एक राजनीतिक रैली के दौरान उन्होंने कहा था, ‘मैं आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर लोगों को गुमराह नहीं करूंगा। आर्टिकल 370 हटाने के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की जरूरत है। मुझे मेरे जीवन में कांग्रेस 350-360 सीटें लाती नहीं दिख रही है।’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...