27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिगुलाम नबी की पार्टी अभी जमीन पर उतरी भी नहीं, नेताओं की...

गुलाम नबी की पार्टी अभी जमीन पर उतरी भी नहीं, नेताओं की कांग्रेस में ‘घर वापसी’ शुरू!

Published on

नई दिल्ली ,

जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से चार दशक पुराना नाता तोड़कर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) पार्टी बनाई. जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक जमीन पर अभी पार्टी उतरी भी नहीं कि एक के बाद एक नेता साथ छोड़ते जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में चार बड़े नेता गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी से अलग हो गए हैं. माना जा रहा है कि डीएपी से अलग हुए नेता एक बार फिर से कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं.

गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बने अभी तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन पार्टी के अंदर जबरदस्त उठापटक शुरू हो गई है. जय सिंह ने डीएपी के प्रदेश सचिव बनने के 24 घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद गुरुवार को तीन बड़े नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. गुलाम नबी आजाद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल और पूर्व विधायक बलवान सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया है.

इन तीन नेताओं की हो सकती है घर वापसी
जम्मू-कश्मीर की सियासत में ताराचंद, डॉ. मनोहर लाल और बलवान सिंह दिग्गज नेता माने जाते हैं. ये तीनों ही नेता कांग्रेस छोड़कर गुलाम नबी आजाद की पार्टी में जुड़े थे. कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन अब तीन महीने में ही तीनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. तीनों ही दिग्गज नेता दोबारा से कांग्रेस में लौट सकते हैं. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी तो उसी समय तीनों नेताओं की घर वापसी कराई जा सकती है.

गुलाम नबी आजाद की पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद अपने समर्थकों से कांग्रेस में शामिल होने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह जन्म से कांग्रेसी हैं और वह फिर से लौट सकते हैं, क्योंकि गुलाम नबी आजाद की पार्टी केवल धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित कर रही है. हमें उस वक्त पार्टी से निकाला गया जब कांग्रेस में लौटने पर विचार कर रहे थे, ज्यादातर लोग उनकी पार्टी छोड़ चुके है. जम्मू-कश्मीर में अब उनका कोई अस्तित्व नहीं रह गया है और कुछ लोग ही बचे रह जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल ने कहा कि कांग्रेस में हर शख्स का स्वागत है. तारा चंद, डॉ. मनोहर लाल, बलवान सिंह और जय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं और ये चारो नेता जल्दबाजी में कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद की पार्टी में चले गए थे, लेकिन उन्हें चंद दिनों में हकीकत का एहसास हो गया है. इतना ही नहीं वे गुलाम नबी की राजनीतिक एजेंडे को भी समझ चुके हैं कि वह बीजेपी की बी-टीम के सिवा कुछ नहीं है. बीजेपी के मकसद के लिए उन्होंने पार्टी बनाई है. इसीलिए एक-एक कर तमाम नेता उनका साथ छोड़ रहे हैं और कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

विकार रसूल कहते हैं कि गुलाम नबी आजाद का जम्मू-कश्मीर में वही राजनीतिक हश्र होगा जो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का हुआ है. पिछले एक महीने में दर्जनों छोटे-बड़े नेता गुलाम नबी की पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं. ताराचंद, डॉ. मनोहर लाल, बलवान सिंह और जय सिंह के छोड़ने के बाद उनकी पार्टी में कोई नहीं बचा है. ये सभी नेता अगर कांग्रेस में आते हैं, तो उनका खुले दिल से स्वागत करेंगे. जम्मू रीजन में ये चारों ही नेताओं की अपनी सियासी हैसियत है और उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...