14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्य14 महीने में 7400 करोड़ की सौगातें, जनता ने रिटर्न में दिए...

14 महीने में 7400 करोड़ की सौगातें, जनता ने रिटर्न में दिए 10 नगर निगम, छत्तीसगढ़ में BJP ने ऐसे फहराया परचम

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा, विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 14 महीने में 7400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रदेश के शहरों को विकास कार्यों के लिए बीते 5 वर्षों में भी इतनी बड़ी रकम नहीं जारी हुई थी। इस राशि से शहरों का अभूतपूर्व विकास जारी है। इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग खुद डेप्युटी साव करते हैं। विकास में बाधा लाने वाले अधिकारियों की खबर लेकर समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। शहरों के विकास के लिए विष्णु देव साय सरकार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में विकास के लिए कई बड़े कार्य किए।

इन विकास कार्यों में खर्च हुए 7400 करोड़
अमृत मिशन में जल प्रदाय के लिए 1300 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 900 करोड़, प्रधानमंत्री ई बस सेवाओं के लिए 65 करोड़ जिससे 205 बसें शहरों में आ रही हैं। अधोसंरचना मद और वित्त आयोग से विकास के लिए 1660 करोड़ मिले है। डिप्टी सीएम साव ने इस पूरे लागत से प्रदेश के शहरों में इतने रोड, नाली और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति ने करवाई है जितनी बीते 5 वर्षों में नहीं हुई।

जनता ने क्यों दिए 10 में से 10 नंबर
नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने पीएम शहरी आवास में 760 करोड़ की लागत से 50 हजार से अधिक परिवारों को आवास का उपहार प्रदान किया है। शहरों को स्वच्छ बनाने और कचरे कि निपटाने के लिए 230 करोड़ के कार्य, शहरी स्वास्थ के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट हेतु 90 करोड़ की राशि जारी किए गए। इस राशि की मदद से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराई गई है। डेप्युटी सीएम के इन 14 महीनों के परिश्रम और सीएम साय के नेतृत्व पर जन मुहर लगाते हुए प्रदेश की जनता ने 10 में 10 नंबर दिए हैं।

निकाय जीत पर क्या बोले डेप्युटी सीएम
अपने सरल और सहज स्वभाव के अनुरूप डेप्युटी सीएम अरुण साव ने 10 नगर निगमों में और नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में मिली एकतरफा जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और निकायों में हुए विकास कार्यों को जाता है। साथ ही कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जाता है। डेप्युटी सीएम अपने विभाग के विकास कार्यों पर तारीफ के बजाय सरलता से बधाई देते हुए दिखाई दिए।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...