7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यहॉस्टल में लड़की और कमरा नंबर 317, खिड़की से देखते ही गर्ल्स...

हॉस्टल में लड़की और कमरा नंबर 317, खिड़की से देखते ही गर्ल्स के उड़े होश; पुलिस आई तो खुला बंद कमरे का राज

Published on

शिवहर:

बिहार के शिवहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार रात एक दुखद घटना हुई। कॉलेज की एक छात्रा आकांक्षा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। आकांक्षा मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद कॉलेज में तनाव का माहौल है।

मुजफ्फरपुर की रहने वाली आकांक्षा
आकांक्षा कुमारी मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के तारकेश्वर प्रसाद शाही की बेटी थी। वह शिवहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 8वें सेमेस्टर में थी। आकांक्षा पिपराही थाना क्षेत्र के छतौना विशुनपुर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। शनिवार (22 मार्च) की रात उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कमरा नंबर 317 की घटना
पुलिस के अनुसार, आकांक्षा ने गर्ल्स हॉस्टल के तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 317 में यह कदम उठाया। उसने छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी सहेलियों ने उसे आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांकने पर उन्होंने आकांक्षा को पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वार्डन को इसकी सूचना दी। कॉलेज प्रशासन ने दरवाजा तोड़कर आकांक्षा के शव को नीचे उतारा।

कॉलेज परिसर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिलाधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेश कुमार सिन्हा, डीएसपी सुशील कुमार और एसडीओ अविनाश कुणाल सहित कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में बहुत गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आकांक्षा के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रों का कहना है कि वे परिवार वालों के आने के बाद ही शव को ले जाने देंगे। इस घटना के बाद कॉलेज की छात्राओं में डर का माहौल है। वे काफी डरी हुई हैं। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...