10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'निकल जा, जिंदगी में आना मत', Delhi Metro में भिड़ा कपल, एक...

‘निकल जा, जिंदगी में आना मत’, Delhi Metro में भिड़ा कपल, एक दूसरे को जड़े थप्पड़

Published on

नई दिल्ली,

बीते काफी समय से DMRC(डीमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता.इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. लेकिन ताजा मामला थोड़ा ज्यादा ही अजीब है.

‘ इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं’
इसमें मेट्रो में खड़े एक कपल की किसी बात को लेकर बहस हो गई है.लड़की हाथ में लिया थैला उसे मारती है. लड़का कहता है- हाथ कम उठा ले पब्लिक प्लेस है ये. फिर वह आगे जाती है तो लड़का कहता है- निकल यहां से… तो लड़की वापस आकर फिर उसे थप्पड़ मारती है और कहती है- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं. इसके बाद लड़का भी उसे थप्पड़ मारता है. फिर लड़की कहती है- देख मैं मम्मी को बताऊंगी, तेरे जैसा लड़का किसी को भी न मिले- मेरी जिंदगी में मत आइयो, निकल जा यहां से. लड़की उसे लगातार मारती जाती है.

https://twitter.com/i/status/1786323238982922665

मेट्रो में ही बैठे किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं .कई कह रहा है कि ये तो भाई बहन की तरह लड़ रहे हैं. कोई और कह रहा है कि अब जेंडर इक्वेलिटी की बात क्यों नहीं हो रही जो एक लड़की लड़के पर हाथ उठा रही है. हालांकि,ये वीडियो कब का है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इन दिनों से वायरल हो रहा है.

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगडे़ के कई वीडियो सामने आए हैं. अमूमन ये झगड़े सीट को लेकर होते हैं. इसके अलावा मेट्रो रील्स बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में रहती है. लोग मेट्रो के भीतर डांस करते हैं और रील्स बनाते हैं. जिससे अक्सर बाकी यात्रियों को दिक्कत का सामना करते देखा जा सकता है.

जूते से नहीं बेल्ट ले मारो
बीते दिनों भी मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी. इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी. इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो. जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो.’

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...