13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगोवा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिगंबर कामत समेत 8 विधायक बीजेपी...

गोवा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिगंबर कामत समेत 8 विधायक बीजेपी में शामिल

Published on

पणजी

गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी जॉइन करने वाले विधायकों में नेता विपक्ष माइकल लोबो और पूर्व सीएम दिगंबर कामत शामिल हैं। बीजेपी में शामिल होते ही माइकल लोबो ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं… ‘कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो।’ इससे पहले आठों विधायकों के सीएम प्रमोद सावंत के साथ विधायकों की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ गई है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंत तानावडे ने दावा किया था कि कांग्रेस के 8 विधायक कुछ देर में बीजेपी में शामिल होंगे। इन विधायकों में माइकल लोबो और दिगंबर कामत के अलावा संकल्प अमनोकर, रुडॉल्फ फर्नांडीस, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, एलेक्जियो सिक्चेरा और डेलियाह लोबो शामिल हैं। गोवा कांग्रेस के ये विधायक काफी समय विधायक काफी समय से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर की राजनीति को लेकर वह राहुल गांधी से बातचीत के लिए समय चाहते थे लेकिन ऐसा न हो पाने के चलते उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया।

चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आए थे माइकल लोबो
दिगंबर कामत पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं माइकल लोबो नेता विपक्ष हैं। चुनाव से पहले ही माइकल लोबो पत्नी समेत बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कुछ समय पहले भी गोवा कांग्रेस में इस तरह की स्थिति आई थी। तब पार्टी ने आरोप लगाया था कि माइकल लोबो और दिगंबर कामत कांग्रेस के दूसरे विधायकों को एकजुट कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर के समक्ष अयोग्यता की याचिका भी दाखिल की गई थी जिसपर अभी तक फैसला नहीं आया।

कांग्रेस के 11 विधायक जीते थे
इसी साल गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के 11 उम्मीदवार जीते थे। अब अगर कांग्रेस के यह विधायक पार्टी से नाता तोड़ लेते हैं तो कांग्रेस के पास प्रदेश में मात्र 3 विधायक रह जाएंगे।

जुलाई में भी ऐसी ही थी चर्चा
गोवा में मार्च में सरकार के गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस में फूट की चर्चा थी. इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 5 के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए ये बगावत रोक ली थी. उस वक्त कांग्रेस के विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक और दलीला लोबो के बागी होने की चर्चा थी. हालांकि, कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया था.

2019 में भी हुई थी टूट
यह पहला मौका नहीं है, जब गोवा में कांग्रेस को इस तरह का बड़ा झटका लगा हो. इससे पहले गोवा में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. लेकिन 13 सीटें होने के बावजूद बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने में सफल रही थी. 2019 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, तब पार्टी के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद 2 और विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...