13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यगोवा : 'कैबिनेट मंत्री के PA को 20 लाख फाइल पास कराने...

गोवा : ‘कैबिनेट मंत्री के PA को 20 लाख फाइल पास कराने को दिए’, अपनी ही सरकार पर BJP नेता का बड़ा आरोप

Published on

पणजी,

भाजपा नेता और गोवा के पूर्व मंत्री पांडुरंग मडकाइकर ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया है. पांडुरंग मडकाइकर ने कहा है कि उन्होंने अपनी फाइल पास करवाने के लिए एक मंत्री के पीए को करीब 20 लाख रुपये की रिश्वत दी थी. पांडुरंग मडकाइकर का आरोप है कि सीएम प्रमोद सावंत की कैबिनेट के मंत्री पैसे गिनने में व्यस्त हैं.

अपनी ही सरकार पर बीजेपी नेता के इस आरोप से राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है. मडकाइकर के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के परिवहन मंत्री और भाजपा नेता मौविन गोडिन्हो ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि मडकाइकर को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए और उस मंत्री का नाम बताना चाहिए जिसके स्टाफ को उन्होंने पैसे दिए. विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी मांग की कि पुलिस मडकाइकर के दावे के संबंध में मामला दर्ज करे.

मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट में मंत्री रह चुके मडकाइकर ने मंगलवार शाम को गोवा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की थी. कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच संतोष ने मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत राज्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक की थी.

पत्रकारों से बात करते हुए मडकाइकर ने आरोप लगाया कि सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री “पैसे गिनने में व्यस्त” हैं. उन्होंने दावा किया, “मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने खुद अपनी फाइल पास करवाने के लिए एक मंत्री के पीए को 15-20 लाख रुपये दिए थे.”

उनके दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए गोडिन्हो ने कहा कि मडकाइकर को “शिकायत दर्ज करानी चाहिए और उस मंत्री का नाम बताना चाहिए जिसे उन्होंने पैसे दिए थे.मंत्री मौविन गोडिन्हो ने संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग न हो, इसके लिए सावधान रहना चाहिए. गोडिन्हो ने कहा, “मैं किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. हर कोई उन्हें अच्छी तरह जानता है. उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान क्या हुआ.”

उन्होंने कहा, “मेरी उन्हें सलाह है कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए.”इस बीच, AAP गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मांग की कि पणजी पुलिस मडकाइकर के बयान का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करें.पालेकर ने कहा कि पुलिस को पूर्व मंत्री से यह जानकारी मांगनी चाहिए कि उन्होंने एक मंत्री के पीए को कितनी रिश्वत दी थी.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...