9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयगूगल सर्च डाउन.... दुनियाभर के तमाम यूजरों पर असर, भारत में कितनी...

गूगल सर्च डाउन…. दुनियाभर के तमाम यूजरों पर असर, भारत में कितनी खड़ी हुई मुश्किल?

Published on

नई दिल्‍ली

दुनिया भर के लाखों यूजर्स को बुधवार को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या हुई। कई यूजरों ने बताया कि वे लगभग 8:20 बजे से गूगल सर्च का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में सीमित संख्या में यूजर प्रभावित हुए। पीक टाइम के दौरान 78 शिकायतें आईं। वहीं, दुनियाभर में 1400 से ज्‍यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डाउनडिटेक्टर ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं में समस्याओं को दिखाता है।भारत में आउटेज के साथ सबसे अधिक समस्याओं का सामना करने वाले क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु रहे।

8.30 बजे के आसपास काफी श‍िकायतें
आउटेज की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रात 8.30 बजे के आसपास पीक पर थी। इस दौरान 1,421 लोगों ने प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन एक्सेस करने में समस्याओं की सूचना दी। लगभग 63% व्यक्तियों ने सर्च के साथ समस्याओं की सूचना दी। 30% ने Google वेबसाइट के साथ और 7% ने Google ड्राइव के साथ ऐसी समस्‍याओं के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर Google के डाउन होने से संबंधित फोटो और मीम्स की भरमार है।

‘गूगल डाउन’ होने लगा ट्रेंड
जैसा कि किसी भी ऑनलाइन सेवा के डाउन होने पर होता है, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ‘गूगल डाउन” ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने गड़बड़ी के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जबकि अन्य ने इस घटना में मीम्स बनाने का मौका निकाल लिया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यह सभी के लिए Microsoft Bing पर स्विच करने का सही समय है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...