18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिसंभल हिंसा के पीछे UP सरकार... ओम बिड़ला से मिलकर अखिलेश यादव...

संभल हिंसा के पीछे UP सरकार… ओम बिड़ला से मिलकर अखिलेश यादव बोले- पुलिस ने निजी हथियारों से चलाई गोलियां

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बवाल में कई लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अब इस मामले को लेकर सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की है। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आज संभल हिंसा के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर संभल में हुई 5 मौतें और सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर एफआईआर का मामला गंभीरता से उठाया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में दंगा बीजेपी सरकार ने जानबूझ कर अपनी नाकामी छिपाने और जनता का ध्यान हटाने के लिए कराया है। बीजेपी सरकार अन्याय और अत्याचार कर रही है। पुलिस ने सरकारी और निजी हथियारों से गोली चलायी है। पांच युवाओं की मौत हुई है। यह बेहद दुःखद है।

अखिलेश ने कहा कि सपा ये मुद्दा आज लोकसभा में उठाना चाहती थी लेकिन मौका नहीं दिया। जब मौका मिलेगा तब हम लोग इसे सदन में उठायेंगे। सपा का प्रतिनिधिमंडल भी संभल जाएगा, वहां के लोगों के दुःख दर्द और परेशानी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से भाजपा सरकार ने कानपुर में बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा लिखाया था और वसूली की थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई अन्याय का विरोध करता है, तो सरकार के अधिकारी उसके ही खिलाफ मुकदमा करा देते हैं। संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क उस दिन संभल में नहीं थे, बेंगलुरु में थे। अपने कार्यक्रम में थे। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिख दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में जो लूट की है उसे छिपाने के लिए जानबूझ कर दंगा कराया है। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि साबरमती फिल्म देखकर कुछ लोगों को लगा कि उन्हें भी बड़ा नेता बनना है, इसीलिए यह कराया है।

अखिलेश ने आगे कहा कि संभल घटना के लिए याचिकाकर्ता के साथ ही प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है। घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को निलम्बित करना चाहिए। उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार संविधान विरोधी कार्य को अंजाम न दे सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...