13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रचंड गर्मी से होगा G-20 के लिए दिल्ली आए मेहमानों का सामना,...

प्रचंड गर्मी से होगा G-20 के लिए दिल्ली आए मेहमानों का सामना, फिर 40 डिग्री के पार तापमान

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी की वापसी हो गई है. तेज धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते दिल्ली में प्रंचड गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी. इस हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 समिट का भी आयोजन होना है. ऐसे में जी-20 समिट में शामिल हो रहे विदेशी मेहमानों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल.

40 डिग्री पहुंचा तापमान
देश की राजधानी नई दिल्ली में कल यानी 04 सितंबर को सफदरजंग वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया. यह पिछले 85 साल में सितंबर का सबसे अधिक तापमान था. सितंबर के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड 40.6 डिग्री सेल्सियस था, जो 16 सितंबर 1938 को दर्ज किया गया था. वहीं, चिलचिलाती धूप लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहेगा.

इस हफ्ते के मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज यानी 05 सितंबर नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान है. बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी नई दिल्ली के इलाकों में उमस बढ़ा सकती है. कल यानी 06 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री ही रहेगा. कल भी नई दिल्ली हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

07 सितंबर से बारिश का कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 07 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. वहीं, 08 सितंबर को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. 09, 10 और 11 सिंतबर को भी नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद: मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में इस पूरे हफ्ते नोएडा में तापमान 37 से 35 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं, नोएडा में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 37 से 35 डिग्री रहेगा. इसी के साथ , गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहेगा और लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...