6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगुजरात: अचानक खाते में आए 11677 करोड़, लगा दिए शेयर बाजार में...

गुजरात: अचानक खाते में आए 11677 करोड़, लगा दिए शेयर बाजार में पैसे

Published on

गांधीनगर,

अचानक बैंक खाते में करोड़ों रुपये आ जाने से पहले तो लोग परेशान हो जाते हैं, और फिर जहां-तहां खर्च कर देते हैं. लेकिन गुजरात के एक शख्स को अचानक अपने डीमैट अकाउंट में करोड़ों रुपये दिखते ही, उसने सबसे पहले उसमें से थोड़ी रकम शेयर बाजार में निवेश कर दिया.

दरअसल, बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से अक्सर अनजान आदमी के खाते में गलती से मोटी रकम जमा होने के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब गुजरात के अहमदाबाद में एक अलग ही मामला सामने आया है. यहां बैंक की गड़बड़ी की वजह से रमेश सागर नामक शख्स के डीमैट खाते में 11,677 करोड़ रुपये जमा हो गए.

बैंक की गड़बड़ी से खाते में आए करोड़ों
रमेश सागर पिछले 5-6 साल से शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं और एक साल पहले उन्होंने कोटक सिक्योरिटीज के साथ अपना डीमैट खाता खोला था. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2022 को अचानक मेरे खाते में 116,77,24,43,277 रुपये दिखने लगे. सागर ने फटाफट इनमें से 2 करोड़ रुपये का शेयर बाजार में लगा दिए और उसपर 5 लाख रुपये मुनाफा भी कमा लिए. लेकिन उसी रात 8 बजे बैंक ने राशि वापस ले ली.

इसकी भनक बैंक को लगते ही तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए इस बड़ी रकम को वापस ले ली. लेकिन इस बीच उस रकम से सागर कुछ ही घंटों में 5 लाख रुपये कमा चुके थे. रमेश सागर की मानें तो सिर्फ अन्य डीमैट खाताधारक भी उस दिन जैकपॉट पाने के लिए भाग्यशाली थे.

बैंक की चुप्पी
IANS की रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर कोटक सिक्योरिटीज से बात करने की कोशिश की गई तो विशेष टिप्पणी से इनकार कर दिया. क्योंकि निवेशकों के पैन कार्ड या उनकी डीमैट खाता संख्या को वेरीफाई नहीं किया जा सकता है और न ही बैंक इस मुद्दे पर किसी तरह की टिप्पणी कर सकता है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...