24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजाना था समस्तीपुर, ट्रेन पहुंच गई कहीं और... बिहार में हुई लापरवाही,...

जाना था समस्तीपुर, ट्रेन पहुंच गई कहीं और… बिहार में हुई लापरवाही, दो अफसरों पर एक्शन

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. हुआ यूं कि अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रास्ता भटक गई. एक्सप्रेस ट्रेन को समस्तीपुर जाना था, लेकिन उसे हाजीपुर की ओर भेज दिया गया. हालांकि, स्टेशन से 2 किलोमीटर आगे जाने के बाद ड्राइवर को रूट गलत लगा, तब उसने ट्रेन को रोककर स्टेशन मास्टर से बातचीत की, तो बड़ी गलती का एहसास हुआ.

बताया जा रहा है कि सोनपुर रेल मंडल के बछवारा जक्शन पर कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर की लापरवाही से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की दिशा बदल गई, लेकिन ट्रेन चालक की सूझ-बूझ के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इस घटना से बछवारा जंक्शन पर कार्यरत पदाधिकारी और रेलकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या (15653) अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह गुवाहाटी से चलकर जम्मू तवी की ओर जा रही थी. यह ट्रेन बरौनी रेलवे जंक्शन से खुलने के बाद बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के रास्ते समस्तीपुर रेलवे जंक्शन होते हुए जम्मूतवी को जाती है, लेकिन बछवारा रेलवे जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक की लापरवाही के कारण ट्रेन विद्यापतिनगर हाजीपुर लाइन पर चली गई. जब आउटर ऑफ सिग्नल पार किया तो रेलवे चालक को लगा कि हम रास्ता भटक गए हैं, जिसके बाद चालक ने ट्रेन रोक कर बछवारा के कंट्रोल रूम से संपर्क किया. तब पता चला कि समस्तीपुर स्टेशन के बजाय हाजीपुर जंक्शन की ओर गाड़ी जा रही थी.

स्टेशन अधीक्षक ने अपने उच्च पदाधिकारी से संपर्क कर ट्रेन को दोबारा वापस बछवारा जंक्शन पर बुलाया, जहां से समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. जब इस बात की खबर यात्रियों को लगी, तो उनके बीच अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

अमरनाथ एक्सप्रेस अहले सुबह 5:15 पर बछवाड़ा रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म से गुजरी. वहीं, करीब 6 बजे तक ट्रेन को वापस बछवारा जंक्शन पर लाया गया और पुनः समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. ट्रेन के आगमन, वापस लौटाने और दोबारा समस्तीपुर के लिए रवाना करने में करीब 45 मिनट की देरी हुई.

इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक स्टेशन मास्टर ने गलत रूट दे दिया था. इस वजह से ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार और सूरज कुमार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. मामले की जानकारी होते ही रेल के पदाधिकारी बछवारा जंक्शन पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...