12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यममेरी बहन से करनी थी शादी, इनकार करने पर मामा को कुल्हाड़ी...

ममेरी बहन से करनी थी शादी, इनकार करने पर मामा को कुल्हाड़ी से काटा

Published on

नांदेड़,

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक युवक ममेरी बहन से शादी करना चाहता था. मगर, इसके लिए उसके मामा तैयार नहीं थे. उसने कई बार मामा बालाजी दिगंबर को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. इससे नाराज भांजे बंडू जाधव ने नौ सितंबर को मामा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उनकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर आए, तो देखा बालाजी खून से लथ-पथ हैं. आनन-फानन में परिजन बालाजी को हॉस्पिटल ले गए. वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया. मामला अर्धापुर तहसील में चाभरा कस्बे का है.

घटना की सूचना मिलते ही मनाठा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक की पत्नी कल्पना काकड़े की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया. जांच-पड़ताल के बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात को मृतक के सगे भांजे बंडू जाधव ने अंजाम दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया था. पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंडू गांव आ रहा है. पुलिस ने जाल बिछाकर बंडू को धर दबोचा. शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को बरगलाता रहा, लेकिन बाद में टूट गया.

आरोपी ने बताया हत्या की वजह
पुलिस ने बताया कि आरोपी बंडू ने पूछताछ में कुबूल किया, “मैंने मामा से कई बार कहा था कि मैं अपकी लड़की से शादी करना चाहता हूं. मामा हमेशा मना कर देता था. मैंने तो यहां तक कहा था कि मुझे दहेज नहीं, सिर्फ लड़की दे दो. मगर, मामा फिर भी नहीं माना. इसलिए उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी.”मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया. कोर्ट ने 16 सितंबर तक उसकी पुलिस रिमांड दे दी है.

मामी ने कहा- भांजे को मिले कड़ी सजा
मृत बालाजी की पत्नी ने बताया, “आरोपी भांजे को घर बनाने के लिए मेरे पति ने पैसे दिए थे. वह हर वक्त भांजे की मदद करते थे, लेकिन बंडू ने मेरे पति की हत्या कर दी. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...