12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलहेल्स ने बरसाई बल्ले से आग, टीम इंडिया के गेंदबाजों की धज्जियां...

हेल्स ने बरसाई बल्ले से आग, टीम इंडिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इंग्लैंड को दिलाई 10 विकेट से जीत

Published on

एडिलेड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने धमाकेदार 86 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 47 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके भी लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान जोस बटलर के साथ के नाबाद रहते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है।

इस मैच में हेल्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 28 गेंद में अपना पचासा पूरा कर लिया। सिर्फ हेल्स ही नहीं टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। जोस बटलर ने मैच में 49 गेंदों का सामना किया जिसमें जिसमें 80 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के आए।

मैच में भारत की पहले बल्लेबाजी
एडिलेड के मैदान पर टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत काफी धीमी रही। आलम यह रहा कि 15 ओवर तक टीम इंडिया 100 रनों के आंकड़े को पार करने में संघर्ष करती हुई दिखी। हालांकि आखिरी के ओवरों में हार्दिक पंड्या ने जरूर विस्फोटक बल्लेबाजी की। उनके इस प्रयास के कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 168 रन का स्कोर खड़ा पाई।

टीम इंडिया की गेंदबाजी रही बेअसर
इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी पूरी तरह से बेअसर साबित रही। मैच में किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिल पाया। टीम के प्रीमियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मैच में सबसे अधिक महंगे साबित रहे। वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अक्षर पटेल भी बेअसर साबित हुए।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...