11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यहमीरपुर: ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग... दो चालकों...

हमीरपुर: ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग… दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

Published on

हमीरपुर,

हमीरपुर के सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर हुए भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मंडी के पास नेशनल हाईवे 34 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और धू-धूकर लपटें उठने लगीं. हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक ट्रकों में ही फंस गए. भीषण आग की दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

इस घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. घटना की वजह से हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए. ट्रकों में लगी आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था.

ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फटने से विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लगी. कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. पुलिस ने ट्रक में फसकर जिंदा जले ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...