5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बवाल, पुलिस ने कहा- मामूली कहासुनी...

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बवाल, पुलिस ने कहा- मामूली कहासुनी के बाद गोलीबारी-पत्थरबाजी

Published on

कुरुक्षेत्र,

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय यज्ञ में शनिवार सुबह बवाल मच गया. यज्ञ के वेद पाठियों ने सड़ा-गला खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी और पत्थरबाजी की नौबत आ गई. आरोप है कि कहासुनी के दौरान यज्ञ सम्राट स्वामी हरि ओम दास के अंगरक्षकों ने गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई. अब इस मामले में पुलिस का भी पक्ष सामने आ गया है.

कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन ने कहा, “सुबह 9:30 बजे के करीब यहां दो पक्षों के बीच में कहासुनी हो गया था. कहासुनी होने के बाद वो लोग आपस में पत्थर मारने लगे और उसी रोश में गुस्से में एक व्यक्ति ने दो राउंड फायर कर दिया. तो गोलीबारी में एक आदमी घायल हो गया. उसके दाएं पैर में गोली लगी. वो अभी खतरे से बाहर है और एक के सिर पर पत्थर लगा है. वो भी खतरे से बाहर है. स्थिति पुरी पुलिस के कंट्रोल में है, दोनों पक्षों से बात हो गई है और जल्दी हम अभी F.I.R. दर्ज करने के पर प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं. जिन व्यक्तियों ने फायरिंग की थी उनके पीछे हमारी टीम्स लगी हुई है.”

पुलिस ने साफ किया है कि अभी मामले की जांच जारी है. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हरिओम के अंगरक्षकों ने गोली चलाई है. साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि गोली चलाने वाले को जल्द पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजन में शांति बनाए रखें. किसी भी तरह का उपद्रव का मामला आता तो पुलिस के समक्ष मामले को संज्ञान में लाएं. पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाई रखी है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...