3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'बीड की मस्जिद में धमाका करने वालों के खिलाफ बुलडोजर पंचर हो...

‘बीड की मस्जिद में धमाका करने वालों के खिलाफ बुलडोजर पंचर हो गया क्या?’, अबू आजमी का फडणवीस सरकार पर बड़ा हमला

Published on

मुंबई:

समाजवादी पार्टी से विधायक अबू आजमी ने बीड ब्लास्ट को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। अबू आजमी ने इसे साजिश करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने तंज कसा कि प्रदेश सरकार का ‘बुलडोजर’ अब शायद ‘पंचर’ हो गया है। आजमी ने कहा कि लगता है इनका बुलडोजर पंचर हो गया है। क्या यह सरकार धर्म के आधार पर बुलडोजर की कार्रवाई करती है? दरअसल महाराष्ट्र के बीड जिले में गेवराई तहसील के अर्धा मसला गांव में मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद बीड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्या बुलडोजर पंचर हो गया है?
सोमवार को सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि यह सिर्फ ब्लास्ट नहीं है बल्कि आतंकवाद है। मैं समझता हूं कि इसकी कायदे के साथ जांच होनी चाहिए। यहां की सरकार छोटे-छोटे मुद्दों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने में देर नहीं लगाती है। लेकिन, इस मामले में बुलडोजर की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? क्या बुलडोजर पंचर हो गया है? क्या धर्म देखकर कार्रवाई की जाती है? इस घटना में जो भी दोषी है, उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सख्ती से जांच होनी चाहिए।

सोनिया के पत्र की तारीफ
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की ओर से शिक्षा नीति पर लिखे एक पत्र पर सपा सांसद अबू आजमी ने कहा कि बिल्कुल सही लिखा है। इतिहास की सच्चाई को संरक्षित किया जाना चाहिए, चाहे इसमें किसी की प्रशंसा हो या आलोचना। सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को मिटाने का प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

गंगा-जमुनी तहज़ीब’ को बनाए रखें
ईद पर सबको मुबारकबाद देते हुए सपा विधायक ने कहा कि ईद के मौके पर मैं सभी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि यह 30 दिनों के रोजे के बाद अल्लाह की तरफ से दिया गया त्योहार है। भले ही हमारे किसी से मतभेद हों या हम उनसे बात न करें। हमें ईद पर उनसे मिलना चाहिए। उन्हें गले लगाना चाहिए। उन्हें ईद की मुबारकबाद देनी चाहिए और मिठाइयां बांटनी चाहिए। मैं सभी मुसलमानों से आग्रह करता हूं कि वे अपने पड़ोसियों को, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, आमंत्रित करें। उनका गर्मजोशी से स्वागत करें और इस अवसर को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाकर ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ को बनाए रखें।

वक्फ संशोधन को बर्दाश्त नहीं करेगा मुसलमान
केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) की ओर से राज्य के सांसदों से वक्फ संशोधन बिल को लेकर की गई अपील पर अबू आजमी ने कहा कि हमारे देश में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े संगठनों में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा और जमात-ए-इस्लामी समेत कई अन्य संगठन शामिल हैं। इन सभी ने वक्फ कानून में किसी भी संशोधन का विरोध किया है और कहा है कि वे किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे। वक्फ जमीन सरकार की नहीं दी गई है। वक्फ को हमारे पूर्वजों ने जमीन दी। सरकार की नीयत खराब है। वक्फ की जमीन पर बने मस्जिद को हटा दिया जाएगा। वक्फ संशोधन को मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...