10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यआ गया तेलंगाना चुनाव का सेमीफाइनल? इस सीट पर ताकत झोंक रहे...

आ गया तेलंगाना चुनाव का सेमीफाइनल? इस सीट पर ताकत झोंक रहे TRS-BJP

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दक्षिण भारतीय राज्य पहुंच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राज्य की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राज्य में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

शनिवार को केसीआर ने सभी ‘प्रगतिशील ताकतों’ से एक साथ आने की अपील की। उन्होंने तेलंगाना के विकास मॉडल को गुजरात से बेहतर बताया। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी भाजपा का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने शनिवार को नालगोंडा जिले में रैली आयोजित की। शाह भी यहा रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता के राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

केसीआर ने कहा कि शाह को जनता को जवाब देना होगा कि कृष्णा का पानी उन्हें पूरी तरह क्यों नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएंगी। साथ ही यह उनकी अंतिम सांस तक जारी रहेंगी। तेलंगाना सीएम ने लोगों से भाजपा को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने इसे ‘जीवन का सवाल’ बताया है।

खास बात है कि नालगोंडा के एक हिस्से को भाजपा का कमजोर क्षेत्र माना जाता है। पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए बीते साढ़े 8 सालों में एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। इसके अलावा केसीआर कांग्रेस पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को वोट देना बर्बादी है, क्योंकि वह चुनाव में कहीं नहीं है।

अहम है सीट
केसीआर ने मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र में अपना अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही सीट की अहमियत का अंदाजा इसी चीज से लगाया जा सकता है कि शीर्ष नेताओं ने चुनाव की तारीखों का ऐलान पहले होने से ही बिगुल फूंक दिया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...