25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यहाथरस के SP विकास कुमार वैद्य हटाए गए, 6 कांवड़ियों की मौत...

हाथरस के SP विकास कुमार वैद्य हटाए गए, 6 कांवड़ियों की मौत पर योगी सरकार का ऐक्‍शन

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के हाथरस सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत को लेकर योगी सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया है। योगी सरकार ने रविवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कांवडियों से जुड़े दर्दनाक हादसे के बाद गृह विभाग ने एसपी विकास कुमार वैद्य को हटाकर देवेश कुमार पांडे को एसपी हाथरस बनाया गया है। वहीं विकास वैद्य को पीएसी मिर्जापुर भेज दिया गया है। शुक्रवार की देर रात हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई थी। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।

दरअसल, सोरों से गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे ग्वालियर के कांवड़ियों को थाना चंदपा क्षेत्र में डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही आनन-फानन में पोस्टमॉर्टम कराकर शव साथियों को सौंप दिया। मृतकों में नरेश पाल पुत्र रामनाथ पाल, रमेश पाल पुत्र नत्था सिंह पाल, रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह, जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, विकास पुत्र प्रभु दयाल और एक अन्य शामिल हैं। सभी मृतकों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया था।

कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन पर गौरतलब है कि इस समय सावन का महीना चल रहा है। इस माह में कांवड़ यात्राएं चलती हैं। उत्तर प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवड़िया गंगा नदी का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं। लेकिन उसके बावजूद इस घटना ने सबको चौंका दिया है।

Latest articles

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

More like this

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...