9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति'क्या सोनिया या राहुल PM बन गए... क्यों उनके नाम से डरते...

‘क्या सोनिया या राहुल PM बन गए… क्यों उनके नाम से डरते हो?’, बोले खड़गे

Published on

नई दिल्ली,

बेंगलुरु में आजतक का खास कार्यक्रम- कर्नाटक राउंडटेबल-2023 चल रहा है, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिरकत की. उन्होंने परिवारवाद के आरोप पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप तो खुद परिवारवाद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कहा- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.’

आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए
परिवारवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के 36 लोग ऐसे हैं जिनके रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां राहुल गांधी का परिवारवाद क्या है? क्या सोनिया गांधी इस देश की प्रधानमंत्री हैं? क्या वो कभी प्रधानमंत्री बनीं थी, क्या राहुल मिनिस्टर बने, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर बने, क्या वे पीएम बने? क्यों उनका नाम बार-बार लेते हो. क्यों उनके नाम से डरते हो. क्यों उनके लिए बार-बार परिवारवाद की बात करते हो. आप उनपर टिप्पणी करते हो, आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए. अपनी आइडियोलॉजी पर वोट मांगिए.

‘हमें शर्म आती है ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए’
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने गांधी परिवार को अपमानित किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस परिवार को क्या क्या नहीं बोला. इस परिवार और गांधी परिवार को अपमानित करने के लिए बहुत कुछ कहा. हमें शर्म आती है ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, लेकिन वो आदत छोड़ते नहीं.

इसपर उनसे कहा गया तो इसपर आप मानहानि का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कराते? इसपर खड़गे ने कहा कि इसका मतलब आपको भी ये अहसास नहीं है कि गांधी परिवार को इतनी पावर है या नहीं. आप बताएं राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार में राजनीतिक पावर का इस्तमाल किसने किया. आप तो खुद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं.

‘हमने तो बीजेपी को रंगे हाथों पकड़ा है’
बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जड़ है, इसपर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने तो बीजेपी को रंगे हाथों पकड़ा है. उन्होंने कहा है कि हमने पहले भी किया है और आगे भी भ्रष्टाचार हटाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कहा- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.’

 

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...