11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिवो सूटबूट पहने रहे और दूसरे आकर मंत्री बन गए... महाराष्ट्र की...

वो सूटबूट पहने रहे और दूसरे आकर मंत्री बन गए… महाराष्ट्र की उठापटक पर गडकरी की बेबाकी के कायल हो जाएंगे आप

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कमाल हैं। अक्सर लोग बयानबाजी में माहिर होते हैं, उनकी पहचान काम से है। लेकिन हैरत की बात देखिए- गडकरी के लिए लिखना पड़ रहा है कि वो सिर्फ काम में नहीं, बयान में भी कमाल हैं। नितिन गडकरी को भारत के हाईवेमैन के रूप में तो जाना जाता ही है, वो बेधड़क, बेलगाम, बेहिचक वो सारी बातें सार्वजनिक मंच से कहने वाले भी हैं जिनके बारे में लोग खुलकर बोलने से हिचकते हैं या कहें परहेज करते हैं। गडकरी ने अपनी इस बेलाग बातचीत से भी लोगों को अपना कायल बना लिया है। भला उनकी बातों से कोई कायल हो भी क्यों नहीं! महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक उठापटक के केंद्र में उन्हीं की पार्टी बीजेपी है, फिर भी वो बड़े चाव से इसकी चर्चा कर रहे हैं। गडकरी का नागपुर में दिया गया यह भाषण काफी रोचक है।

गडकरी की बेबाक बातें
गडकरी ने मराठी में बोलते हुए कहा, ‘अपने देश के लोग दुख के महासागर में डुबे हैं। विधायक नहीं बनने से नगरसेवक दुखी हैं, मंत्री नहीं बनने से विधायक दुखी हैं, अच्छा विभाग नहीं मिलने से मंत्री दुखी हैं। जो मिला है उसी में संतोष मान लेना बेहतर है। मंत्री बनने के इच्छुक अब अवसर खो जाने से दुखी हैं।’ केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने उन नेताओं पर जोरदार कटाक्ष भी किया जो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनने को इच्छुक हैं। हालांकि, एनसीपी में टूट के बाद अजित पवार गुट के प्रदेश सरकार में शामिल होने से उनके सपने पर पानी फिर गया। गडकरी बोले, ‘सब इच्छुक पहले सूटबूट बनवाकर तैयार थे। अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे थे। अब वो सूट वैसे ही रह गया है। उनकी समस्या है कि सूट का क्या किया जाए।’ गडकरी बोले, ‘सूटबूट पहने रह गए, दूसरे आकर मंत्री बन गए।’

किसकी तरफ इशारा?
गडकरी ने कहा कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या की सीमा तय है। उससे ज्यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते। इसलिए जिनकी मुराद पूरी नहीं होती, वो असंतुष्ट रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी हॉल में तो क्षमता से ज्यादा लोग आ सकते हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में ऐसा नहीं हो सकता। वहां तय संख्या से ज्यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते।’ गडकरी की बेबाकी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो उस सरकार में शामिल गठबंधन दलों के नेताओं पर चुटकी ले ली जिसमें उनकी पार्टी भी शामिल है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...