14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य'बुद्धू समझता है, हट जा...', नगर निगम की बैठक में अधिकारी पर...

‘बुद्धू समझता है, हट जा…’, नगर निगम की बैठक में अधिकारी पर भड़कीं कानपुर की मेयर

Published on

कानपुर ,

अक्सर चर्चा में रहने वाली कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गुस्से में एक अधिकारी पर फाइल फेंकती नजर आ रही हैं. साथ ही साथ अभियंताओं को फटकार लगाती भी दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि ‘ये अधिकारी क्या मुझे बुद्धू समझता है. हट जाओ यहां से.’

दरअसल, कानपुर नगर निगम ऑफिस में मेयर प्रमिला पांडेय नाला सफाई एवं अन्य विषयों पर अधिकारियों की बैठक ले रही थीं. नाला सफाई में लापरवाही को लेकर मेयर ने बैठक के दौरान लापरवाही पर नाराजगी जताई. इस बीच जोन-3 के अधिशाषी अभियंता नानक चंद ने मार्च की रिपोर्ट दिखाई तो मेयर ने गुस्से में वो फाइल ही फेंक दी.

प्रमिला पांडेय ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अबकी बार नाला भरा तो उसी मे डुबो देंगे. बताया जा रहा है कि अधिशाषी अभियंता मार्च की फाइल जून में दिखा रहे थे, जिसके चलते मेयर नाराज हो गईं और उन्होंने अपना आपा खो दिया.

मेयर प्रमिला पांडेय के मुताबिक, जिस तरीके से अधिकारी कह रहे थे कि नब्बे परसेंट काम हो गया है मुझे तो नहीं लगता हुआ होगा. स्वास्थ्य विभाग इंजीनियर विभाग के ऊपर जिम्मेदारी डालता है, तो इंजीनियर विभाग स्वास्थ्य विभाग पर. इसीलिए मैंने दोनों की बैठक ली.

बकौल मेयर- बरसात के दो महीने पहले नाला सफाई का आदेश दिया था लेकिन अभी तक नाले साफ नहीं हुए हैं. कह रहें कि जब तक अतिक्रमण हटेगा नहीं तब तक नाला सफाई नहीं हो पाएगी.

जानकारी के मुताबिक, मेयर ने सभी 6 जोन के अभियंताओं के साथ नाला सफाई की समीक्षा बैठक नगर निगम मुख्यालय में बुलाई थी. बैठक में मेयर के सवाल पर एक भी अभियंता नाला सफाई के निरीक्षण के दौरान की फोटो तक नहीं दिखा सका. इस पर मेयर ने कहा कि एक भी अभियंता धूप में मौके पर जाना जरूरी नहीं समझता है. सब एसी में बैठकर नौकरी कर रहे हैं.

इस बीच एक अभियंता ने मेयर के रिपोर्ट मांगने पर उन्हें मार्च की रिपोर्ट दिखा दी. मेयर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि नाला सफाई का कार्य मई में शुरू हुआ और रिपोर्ट मार्च की दिखाई जा रही. इस पर चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की. फिलहाल, मेयर प्रमिला पांडेय की नाराजगी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...