9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यवह 10 साल का था, सुलगता रहा... बेतिया में 7 को गोली...

वह 10 साल का था, सुलगता रहा… बेतिया में 7 को गोली मारने के पीछे ‘मां का इंतकाम’!

Published on

पटना/बेतिया

बिहार के बेतिया जिले में हुई फायरिंग कांड से पूरा इलाका सन्न है। इस कांड को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से एक को गांव वालों ने धर दबोचा। आरोपी लड़के को गांव वालों ने पकड़ कर धुन दिया। इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ डाले गए। मौके पर पकड़े गए युवक ने खुद का नाम रंजीत कुमार बताया है। इस कांड को बेतिया के योगापट्टी थाना इलाके में अंजाम दिया गया। कांड को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों में से एक इसी दौरान लोगों के हत्थे चढ़ गया, उसने जो खुलासा किया वो जानकर कोई भी हिल जाएगा। उसने घटना के पीछे जो वजह बताई वो थी 10 साल के बच्चे के इंतकाम की आग।

अवैध संबंध के चक्कर में शूटआउट
इस कांड में पकड़े गए युवक के कबूलनामे का वीडियो हमारे पास है, लेकिन हम उसे आपको नहीं दिखा सकते। क्योंकि इस वीडियो में काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में ग्रामीण युवक से उसका नाम पूछते हैं तो वो अपना नाम रंजीत कुमार बताता है। रंजीत का कहना है कि वो लपटही गांव का रहने वाला है। यहां वो विजय को गोली मारने आया था क्योंकि घायल विजय का अवैध संबंध उसकी मां के साथ था। कुछ साल पहले विजय रंजीत की मां को भगा ले गया था, इसके बाद उसकी मां की लाश मिली। तब वो 10 साल का बच्चा था। जब रंजीत बड़ा हुआ तो बदला लेने के लिए उसने विजय की हत्या की प्लानिंग की और उसके घर में घुसकर दनादन गोलियां दाग दीं।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव की है। यहां हथियारबंद तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रंजीत कुमार को अपने कब्जे में ले लिया।

घायल शख्स ने बताई फायरिंग कांड की आंखों-देखी
फायरिंग में घायल हुए राजाबाबू पटेल ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि धायं-धायं फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगा तो गांव वाले उसे पकड़ने के लिए दौड़े। पता नहीं पकड़ाया कि नहीं पकड़ में आया। कुछ लोग हमारे घर के बगल में थे वो बैठाकर हमें अस्पताल ले आए। हमें पता लगा है कि तीन-चार लोगों को गोली लगी है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...