18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP में दिल दहला देने वाली घटना, 7 लोगों ने पत्नी को...

MP में दिल दहला देने वाली घटना, 7 लोगों ने पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, आहत पति ने दो बच्चों के साथ कर ली खुदकुशी

Published on

मंदसौर,

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ फंदे से लटककर जान दे दी. तीनों का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के रूंडी गांव का है जहां बंजारा समाज के युवक ने अपने बेटे और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवक ने अपने साथ हुए घटनाक्रम का सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है.

सुसाइ़ड नोट में लिखे आरोपियों के नाम
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महीने पहले पत्नी नैनी बंजारा के साथ गांव के ही राजू, कालू, सोनू, गीताबाई, नोजीबाई, लीलाबाई, गोविंद ने नग्न कर मारपीट और छेड़खानी की थी. इन सभी लोगों को अपनी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले.

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी के साथ गांव के ही एक परिवार के महिला-पुरुषों द्वारा की गई मारपीट और छेड़खानी से मृतक आहत था. बीते रविवार की शाम को ही बच्चों से मिलने वह तीन महीने बाद घर पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को शामगढ़ ले जाकर शॉपिंग करवाई थी. इसके बाद मंगलवार की सुबह तीनों का शव पास ही गांव में एक पेड़ से लटका मिला.

तीनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. गुस्साए हुए लोग आरोपी के घर पर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ की. इस बीच आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी बहस हो गई.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा की लोगों को समझा कर शांत कराया गया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के अवैध मकान की जांच में जुट गई है. आश्वासन दिया गया है कि जल्द प्रशासन की टीम इस पर कार्रवाई भी करेगी. हालांकि इस मामले से जुड़े सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं.

इस घटना को लेकर मंदसौर एसपी अनुराग सुजनिया ने बताया की सूचना मिली थी की तीन लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली थी, तीनों की बॉडी उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...