13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अगले 24 घंटों में हो सकती भारी बारिश, IMD ने...

दिल्ली में अगले 24 घंटों में हो सकती भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव होने की वजह से परेशानियों में भी इजाफा हुआ है। कई जगहों पर बारिश की वजह से नुकसान की भी खबरें आई हैं। अब मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में हम 12 सेंटीमीटर तक की बारिश की अपेक्षा कर रहे हैं लेकिन यह इससे अधिक भी हो सकती है।

दिल्ली में अगले पांच दिन तक हो सकती बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं दिल्ली में पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को नई दिल्ली के इलाकों में बारिश में कमी दर्ज की जाएगी। वहीं शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

यमुना वार्निंग लेवल के पार
दिल्ली सरकार ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के बीच दिल्ली में यमुना वार्निंग लेवल 204.5 मीटर को पार कर गई है। दिल्ली में यमुना में पानी का वार्निंग लेवल 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर सोमवार देर रात 1 बजे 203.46 मीटर से बढ़कर दोपहर करीब 2 बजे 204.50 मीटर हो गया। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही नदी 206 मीटर का निशान पार करेगी, यमुना के आसपास के निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू हो जाएगा।

बाढ़ जैसे स्थिति नहीं लेकिन सरकार तैयार- सीएम केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना नहीं है लेकिन सरकार तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जल निकासी प्रणाली ऐसी बारिश से निपटने के लिए नहीं बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि यमुना में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है, बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार कर जाती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...