10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयभारी बारिश से दिल्ली बेहाल, फिर डूूबा मिंटो ब्रिज अंडरपास... खतरे के...

भारी बारिश से दिल्ली बेहाल, फिर डूूबा मिंटो ब्रिज अंडरपास… खतरे के निशान के करीब यमुना का जलस्तर

Published on

नई दिल्ली,

भारी बारिश के चलते दिल्ली का हाल बेहाल हो गया है. राजाधानी के कई हिस्सों में सड़कें बारिश के पानी में डूब गई हैं. हर बारिश में डूबने वाली मिंटो रोड ब्रिज अंडरपास ब्रिज के नीचे भी पानी भर गया है. फिलहाल, ऐहतियातन मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया है. ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इमरजेंसी की स्थिति के लिए ब्रिज के पास एंबुलेंस भी खड़ी की गई है.

दिल्ली का मिंटो ब्रिज अंडरपास हर साल बारिश के चलते डूब जाता है. कल यानी 8 जुलाई को भी बारिश के चलते मिंटो ब्रिज अंडरपास को बंद करना पड़ा था. हालांकि, पानी खिसकने के बाद अंडरपास को फिर से खोल दिया गया था. भारी बारिश के चलते अंडरपास के नीचे पानी भरने से आज यानी 9 जुलाई को एक बार फिर मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया है.

खतरे के निशान को पार कर सकता है यमुना का जलस्तर
राजधानी में यमुना के जलस्तर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. पुराने लोहे के पुल के पास यमुना का खतरे के निशान कुछ मीटर ही नीचे बह रही है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जल स्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को इसके खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है. सीडब्ल्यूसी के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, रविवार को दोपहर 1 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर था. चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है. दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों को बाढ़ के प्रति संवेदनशील माना जाता है और यहां लगभग 37,000 लोग रहते हैं.

राजधानी के इन इलाकों में भारी जलजमाव
राजधानी के नरेला, अलीपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, राजौरी गार्डन, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, लोधी रोड, अक्षरधाम, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट पर जैसे इलाकों में बारिश के चलते भारी जलजमाव की स्थिति देख गई है.

राजधानी में टूटा पिछले 41 साल का रिकॉर्ड
देश की राजधानी में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई है. इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी. साल 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज (रविवार), 9 जुलाई को भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

एनसीआर बारिश से भारी तबाही
दिल्ली के अलावा एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, कैथल, नरवाना, बरवाला, सोहना, नूंह, पानीपत गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिलारी और अलवर में बारिश हो रही है. इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी पिछले एक दिन से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. इन इलाकों में भी सड़कें पानी से लबालब नजर आ रही हैं. कई इलाकों में घरों के अंदर भी पानी घूस गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में ये बारिश अगले दो दिन और जारी रह सकती है. राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.Live TV

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...