14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयहाय! हाथ में आते-आते फिर फिसल गया टमाटर, 250 रुपये किलो खरीदने...

हाय! हाथ में आते-आते फिर फिसल गया टमाटर, 250 रुपये किलो खरीदने के लिए जिगर कहां से लाएं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एनसीआर में टमाटर की कीमतें फिर से बेकाबू हो रही हैं। हालांकि इसकी कीमतों में करीब महीने भर से तेजी जारी है। लेकिन बीच में इसकी कीमतें नरम पड़ी थीं। इसी बीच थोक व्यापारियों ने आने वाले दिनों में इस सब्जी के भाव 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाने की आशंका जतायी है। थोक कारोबारियों ने आवक कम होने से टमाटर के थोक दाम बढ़ने की बात कही है। उनका कहना है कि इसका असर खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है।

फिर हुई बारिश तो हुआ नुकसान
एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली आजादपुर में है। इसी मंडी के एक बड़े टमाटर कारोबारी का कहना है कि पिछले तीन दिनों में टमाटर की आवक कम हो गयी है। आवक कम होने की वजह भारी बारिश है। इसलिए थोक बाजार में ही टमाटर के भाव 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो हो गया है। जिसके कारण खुदरा कीमतें भी बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

हिमाचल से टमाटर आना रूक गया है
एक अन्य टमाटर कारोबारी ने बताया कि आजादपुर मंडी में हिमाचल प्रदेश से काफी टमाटर आता था। इस दिनों भू-स्खलन की वजह से हिमाचल में रास्ता बंद है। इसलिए वहां से टमाटर और अन्य फल-सब्जी भी कम आ पा रही है। कुछ लोग लंबे रास्ते से इसे ला रहे हैं, लेकिन सब्जियों को लाने में सामान्य से छह-आठ घंटे अधिक लग रहे हैं। ऐसी स्थिति में टमाटर की कीमत लगभग 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

क्वालिटी भी हो रही है खराब
उन्होंने बताया कि टमाटर और अन्य सब्जियां जो हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से आती हैं, उनकी क्वालिटी भी खराब हो रही है। उनका कहना है कि सामान्य दिनों में कई दिन तक टमाटर खराब नहीं होते थे। लेकिन इस समय एक दिन बाद ही क्रेट में ही टमाटर सड़ने लगते हैं। इसलिए उसे ज्यादा दिन तक रखना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...