13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यभूकंप के झटकों से हिला हिमाचल का मंडी, डर के मारे घरों...

भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल का मंडी, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

Published on

मंडी

हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला रविवार सुबह भूकंप से हिल गया। मंडी जिले में सुबह 8 बजकर 42 मिनट बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूंकप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर भागे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज़मीन से 7 किलोमीटर नीचे था। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में भूकंप का खतरा ज़्यादा रहता है। लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी ज़्यादा संवेदनशील इलाके हैं। यहां भूकंप आने का खतरा हमेशा बना रहता है।

NCS ने एक ट्वीट में जानकारी दी
एनसीएस ने एक्स पर बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। यह 23 फरवरी 2025 को भारतीय समयानुसार सुबह 8:42:35 बजे आया। इसका केंद्र 31.48 उत्तर अक्षांश और 76.95 पूर्वी देशांतर पर था। यह मंडी, हिमाचल प्रदेश में 7 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें कि ससे पहले रात 2 बजे बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। पिछले कुछ दिनों से भारत में कई जगह भूकंप आ रहे हैं।

बच्‍चों को भूकंप की स्थिति के लिए कैसे तैयार करें
भूकंप को लेकर पहले से कोई भविष्‍यवाणी नहीं की जा सकती है। ये कभी भी आ सकता है लेकिन इससे बचने के उपाय कर के आप अपनी जान की रक्षा कर सकते हैं। बड़ों को तो फिर भी समझ होती है कि उन्‍हें भूकंप के समय पर कैसे अपनी जान बचानी है लेकिन बच्‍चों को पता नहीं होता कि भूकंप के समय उन्‍हें क्‍या करना चाहिए। आगे जानिए कि बच्‍चों को भूकंप की स्थिति के लिए कैसे तैयार करना चाहिए।

बच्चों को बताएं ये बातें
बच्‍चे को बताएं कि जब भी कभी भूकंप आता है, तो वो सबसे पहले घर से निकलकर बाहर खुले में जाने की कोशिश करे। उसे बिल्डिंगों, पेड़ों, स्‍ट्रीट लाइट और पॉवर लाइनों से दूर रहना है। जब तक भूकंप खत्‍म नहीं हो जाता है, उसे खुले में रहने की हिदायत दें।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...