9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिहिंदू, आरएसएस, अग्निवीर... राहुल की वो तीन बातें जिसका जवाब देने के...

हिंदू, आरएसएस, अग्निवीर… राहुल की वो तीन बातें जिसका जवाब देने के लिए पीएम, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को उठना पड़ गया

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी ने सोमवार लोकसभा में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कई ऐसी बातें कहीं जिस पर सदन के भीतर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी का सदन के भीतर अंदाज बतौर नेता प्रतिपक्ष बदला हुआ भी दिखाई दिया। शायद दस वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जब राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने हस्तक्षेप किया हो। राहुल गांधी के बयान पर कई और दूसरे मंत्रियों ने भी उन्हें टोका। बतौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर, नीट और किसानों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। लेकिन सबसे अधिक हंगामा राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर देखने को मिला।

राहुल गांधी की बात पर जब पीएम मोदी ने उन्हें टोका
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। भारत अहिंसा का देश है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने कहा कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत-डराओ नहीं और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी ओर जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, हिंसा, नफरत,नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं। राहुल गांधी के इतना कहते ही सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। इस बीच पीएम मोदी ने हंगामे के बीच खड़े होकर कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं।

नेता विपक्ष ने कहा है कि जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वो हिंसा करते हैं। इनको मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग अपने आप को गर्व से हिंदू कहते हैं, क्या वो सभी लोग हिंसा करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
अमित शाह, गृह मंत्री

नेता प्रतिपक्ष की कई बातें सत्य नहीं… गृह मंत्री ने की ये मांग
हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये ठेका बीजेपी का नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है। राहुल गांधी ने अयोध्या में बीजेपी की हार का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने भाजपा को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा मुझ पर हमला किया गया। सरकार प्रधानमंत्री के आदेश पर मेरे खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए, दो साल की सजा दी गई… मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं भाजपा और आरएसएस को बताना चाहता हूं कि हमने किन विचारों का उपयोग भारत की अवधारणा की रक्षा करने के लिए किया है। राहुल गांधी ने भाषण के अंत में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की कई बातें तथ्यात्मक और सत्य नहीं है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन बातों का सत्यापन किया जाए। बिरला ने कहा कि सत्यापन किया जाएगा।

अग्निवीर और किसानों की बात पर राजनाथ सिंह और शिवराज ने कही ये बात
राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिकों में भेद पैदा कर दिया गया और अग्निवीरों की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा और एक आम सैनिक की तरह उनके परिवारों को पेंशन और सहायता राशि नहीं मिलती। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि नेता विपक्ष सदन में गलतबयानी कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है। राहुल गांधी ने कहा कि सेना और अग्निवीरों को सब पता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना सेना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिमाग की उपज है। हमारी सरकार आएगी तो इसे समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी की ओर से किसानों की बात उठाई गई उनकी ओर से एमएसपी का जिक्र किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दिया जा रहा। जिस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खड़े होकर राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...