4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'फिल्मों से जागरूक होने वाले हिन्दू किसी काम के नहीं', जनसभा में...

‘फिल्मों से जागरूक होने वाले हिन्दू किसी काम के नहीं’, जनसभा में बोले राज ठाकरे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर एक विशाल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, हमें जलस्रोतों और पेड़ों की चिंता नहीं है. हमें औरंगजेब की कब्र की चिंता है. फिल्मों के जरिए जो हिंदू जागृत (जागरूक) हो रहे हैं, वे किसी काम के नहीं हैं.

‘फिल्मों से जागृत होने वाले हिंदू किसी काम के नहीं’
राज ठाकरे ये भी कहा कि देश के युवाओं को व्हाट्सएप पर इतिहास नहीं पढ़ना चाहिए, ये विभाजन का प्रयास है. इतिहास के तथ्य हमारा ध्यान भटकाते थे. लोगों को किताबों से इतिहास पढ़ना चाहिए, इतिहास के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता है. राजनेता इनका इस्तेमाल लोगों को लड़ाने के लिए करते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्मों के जरिए जो हिंदू जागृत हो रहे हैं, वे किसी काम के नहीं हैं.

राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा, मैंने पहले कुंभ मेले के बारे में बात की थी. कुछ लोगों ने कहा कि मैं कुंभ मेले का अपमान कर रहा हूं. मैंने उनसे कहना चाहता हूं, हमारी नदियां प्रदूषित हैं. राजीव गांधी ने इसे साफ करने का प्रयास किया. नरेंद्र मोदी ने भी किया है. लाखों लोग बीमार पड़ गए हैं. ये टिप्पणी कुंभ के बारे में नहीं है. ये नदी की सफाई के बारे में है.

कुंभ में 62 करोड़ लोगों ने लिया भाग
उन्होंने दावा किया कि अब तक गंगा की सफाई पर 33,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए है. हमें नदी साफ करनी होगी, वक्त बदल गया है. प्रदूषण बढ़ गया है. हम अपने धर्म के नाम पर नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं. कुंभ में 62 करोड़ लोगों ने भाग लिया, मतलब आधे देश ने भाग लिया. क्या इतने लोगों की स्वच्छता के लिए तैयारी थी. हम इतने कचरे से चीन की दीवार बना सकते थे.

‘हमारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्यापार को देता है बढ़ावा’
ठाकरे ने दावा किया कि देश में 119 नदियां हैं, जिनमें से 55 महाराष्ट्र में हैं. मुंबई में 5 नदियां थीं, जिनमें से चार अब अस्तित्व में नहीं हैं. पाँचवीं, मीठी नदी लुप्त होने की कगार पर है. हमारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्यवसाय को बढ़ावा देता है, क्योंकि व्यवसाय उन्हें बढ़ावा देते हैं. मुंबई में राष्ट्रीय उद्यान जितना बड़ा जंगल दुनिया में कहीं नहीं है.

उन्होंने बीते दिनों देश भर में औरंगजेब की कब्र को लेकर छड़ी जंग पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमें जलस्रोतों और पेड़ों की चिंता नहीं है. हमें औरंगजेब की कब्र की चिंता है. औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था. हमें औरंगजेब की कब्र के पास एक बोर्ड लगाना चाहिए कि हमने इस राजा को मारा है.

‘कई हिंदू नेताओं ने लड़ी लड़ाई’
राज ठाकरे ने शिवाजी महाराज पर बोलते हुए कहा, शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व जादुई था. जब उनका यहां जन्म हुआ तो उस वक्त ये कोई देश नहीं थी और ये क्षेत्र अलग था. शिवाजी महाराज के पिता निजाम के साथ काम करते थे. अफजल खान के दूत ब्राह्मण थे. इसका मतलब यह नहीं है कि हम जाति की राजनीति करते हैं. उस समय क्या स्थिति थी. आगरा में संभाजी महाराज ने 5000 का उपहार स्वीकार किया था. वह राजनीति का हिस्सा था. मुगलों के लिए कई हिंदू नेताओं ने हमसे लड़ाई लड़ी.

‘कई सालों तक मराठाओं से लड़ता रहा औरंगजेब’
उन्होंने कहा कि औरंगजेब का साम्राज्य अफगानिस्तान से दक्षिण तक था, लेकिन जब औरंगजेब का बेटा आगरा से भाग गया तो उसे संभाजी महाराज ने संरक्षण दिया. औरंगजेब 27 सालों तक महाराष्ट्र में मराठाओं से लड़ता रहा. शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद भी औरंगजेब यहां क्यों रहा. वो शिवाजी के विचारों को खत्म करना चाहता था, लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहा.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...