14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलऐतिहासिक मैच, रनों का अंबार, RCB की छह मैच में पांचवीं हार,...

ऐतिहासिक मैच, रनों का अंबार, RCB की छह मैच में पांचवीं हार, SRH की जय-जयकार

Published on

बेंगलुरु

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को रनों की खान माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। 15 अप्रैल की रात भी यही देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल यानी 287/3 का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स ने इसी सीजन में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाकर पिछला कीर्तिमान स्थापित किया था। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घर पर सात विकेट खोकर 262 रन बनाने में कामयाब रही और 25 रन से मैच गंवा बैठी। पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही आरसीबी की यह सात मैच में छठी हार है और अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है! दूसरी ओर हैदराबाद ने छह मैच में चौथी जीत हासिल करते हुए मजबूती से अपनी चौथी पोजिशन बरकरार रखी है।

मैच के चार अद्भुत रिकॉर्ड
IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा रन 549 रन
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 22 (SRH)
एक मैच में सबसे ज्यादा 38 छक्के (22 SRH+ 16 RCB)
एक पारी में सबसे बड़ा टोटल 287/3 (SRH)

मैच के हीरो कौन रहे?
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने 41 गेंद में 102 रन बनाए जिसमें नौ चौके और आठ छक्के शामिल थे। ट्रेविस हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। इसके बाद हेड और हेनरिच क्लासेन ने 26 गेंद में 57 रन की साझेदारी की। क्लासेन ने 31 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल थे। अंत में अब्दुल समद ने सिर्फ 10 गेंद में तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 37 रन बनाए जबकि ऐडन मार्कमर 17 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे, दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 56 रन जोड़े।

अकेले लड़ते रहे दिनेश कार्तिक
शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी दम तक लड़ते रहे, उन्होंने छठे नंबर पर आकर सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंद में 83 रन बनाए। मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां डीके के बल्ले से चौके-छक्के नहीं पहुंचे। 19वें ओवर में नटराजन ने उन्हें विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन का हाथों कैच आउट करवाया, उन्हीं की बदौलत आरसीबी लक्ष्य के इतना करीब आ पाई।

विराट ने जगाई उम्मीद फिर सारे फेल
288 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार तो गजब की थी, लेकिन विराट कोहली के आउट होते ही गाड़ी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए 79 रन बना लिए थे और हैदराबाद के स्कोर से आगे चल रही थी, विराट कोहली 19 गेंद में 42 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे तो कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी 17 गेंद में 37 रन बना चुके थे, लेकिन सातवें ओवर की दूसरी गेंद में लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने विराट को क्लीन बोल्ड करके बेंगलुरु को पहला झटका दिया। 10 ओवर खत्म होते तक तो 122 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...