24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिहिटलर भी जीत लेता था चुनाव...राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किए...

हिटलर भी जीत लेता था चुनाव…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किए तीखे वार

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि, बात बात में उन्होंने ऐसी बात कह दी है जिसपर हंगामा मच गया है। दरअसल, उन्होंने बीजेपी की चुनाव जीत को हिटलर की जीत से तुलना कर दी। फिर क्या था बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेर लिया और याद दिलाया की उनकी दादी ने ही देश में आपातकाल लगाया था। राहुल ने कहा कि चूंकि हिटलर के पास देश की सारी संस्थाएं थी इसलिए वह चुनाव जीत जाता था।

ये क्या बोल गए राहुल
दरअसल, राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया था कि आप बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन बीजेपी कहती है कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे अच्छा तरीका होता है, जो जनता तय करती है और वो चुनाव जीत रही है। इसपर राहुल ने कहा, ‘हां हिटलर भी चुनाव जीत जाता था। हिटलर चुनाव कैसे जीतता था। हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी के पूरे के पूरे इंस्टीट्यूशन उसके हाथ में थे। उसके पास SA थी। पैरामिलिटरी फोर्स थी। उसके पास पूरा का पूरा ढांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं आपको दिखाऊंगा कि कैसे इलेक्शन जीता जा सकता है।

मोदी सरकार ने सरकारी संस्थाओं को संघ प्रकोष्ठ बनाया
राहुल गांधी आज बेहद आक्रामक रूप में नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सरकारी संस्थानों को भी भाजपा और संघ का ‘प्रकोष्ठ’ बना दिया है। ED जैसे देश के सरकारी संस्थान किसी कठपुतली की तरह विपक्ष को कुचलने के भाजपाई फरमान की ‘जी हुजूरी’ करने में लगे हैं। आज बीजेपी द्वारा अपने गुनाहों को छिपाने के लिए, विरोध में उठी हर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

बीजेपी का पलटवार
राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल के हिटलर के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने कमिटेड जूडिशरी की बात की थी। आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?

Latest articles

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...