12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यगुजरात में Bullet Train प्रोजेक्ट साइट पर भीषण हादसा... कई ट्रेनें कैंसिल,...

गुजरात में Bullet Train प्रोजेक्ट साइट पर भीषण हादसा… कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का रूट चेंज

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसका सीधा असर संबंधित रूट के रेल यातायात पर पड़ा है. दरअसल, यहां पर निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री गलती से अपनी जगह से फिसल गया और इससे आस-पास की रेलवे लाइंस प्रभावित हुईं. इसके चलते वटवा-अहमदाबाद के बीच डाउन लाइन पर ट्रेनों पर असर पड़ा है, जिनमें से कुछ को रद्द करना पड़ा.

कहां और कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक, वटवा-अहमदाबाद के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, क्योंकि इस लाइन के आस-पास सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री में से एक गर्डर की लॉन्चिंग पूरी करने के बाद इसे वापस खींचते समय ये अपनी जगह से फिसल गया, जिससे नजदीक की रेलवे लाइन भी प्रभावित हुई है. बता दें कि ये रूट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का हिस्सा है. हालांकि, घटनास्थल पर पहले से मौजूद राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL) के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही इससे निर्मित ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा है. यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे वटवा में हुआ.

हादसे के बाद रेलवे ने रद्द कीं कई ट्रेन
अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस घटना के चलते करीब 25 ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, जबकि 5 के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे लाइन को साफ करने के प्रयास जारी हैं, जिससे कि यातायात जल्द से जल्द बहाल किया जा सके. इस काम के लिए भारी भरकम रोड क्रेन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...