4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यगुजरात के कच्छ में भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 7...

गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत

Published on

कच्छ

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड पर हुआ. हादसे के बाद बस में सवार 40 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोगों के शव सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं. वहीं, घायल यात्री बीच सड़क पर ही कराह रहे हैं. टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हदासे के बाद बस पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई है.

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की भयावहता को देखते हुए कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी. घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेज दिया.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...