14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यअंबाला में भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी जा रही बस की ट्राले...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी जा रही बस की ट्राले से हुई भिड़ंत, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत 20 घायल

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहा पूरा परिवार ही हादसे के चपेट में आ गया। हरियाणा के अंबाला में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैवलर बस ट्राले से जा टकराई। इस एक्सीडेंट की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अंबाला के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए बुलंदशहर से वैष्णो देवी के लिए ट्रैवलर बस से निकला था। लेकिन अंबारा में रात 2 बजे के करीब बस अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़ी एक ट्राले से भीड़ गया। बस और ट्राले की इस जोरदार भीड़त ने जहां 7 लोगों की जान ले ली वहीं 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि ट्रैवलर बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर पहुंचे और पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। एंबुलेंस से सभी घायलों को अंबाला कैंट स्थित पब्लिक हॉस्पिटल और आदेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने 7 को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

6 माह की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत
हादसे में सोनीपत निवासी विनोद (52), यूपी के बुलंदशहर के मनोज (42), गुड्डी, सतबीर (46) समेत 6 माह की दुधमुंही बच्ची दीप्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest articles

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

संगरूर में भाजपा का सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, जंजीरें पहनकर जताया विरोध

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संगरूर में भगवंत सिंह मान के खिलाफ...

More like this