19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यएक वोट का खेला कर 1999 में कैसे गिराई थी अटल बिहारी...

एक वोट का खेला कर 1999 में कैसे गिराई थी अटल बिहारी वाजपेई की सरकार, शरद पवार ने 26 साल बाद खोला सियासी राज

Published on

मुंबई

नई दिल्ली में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 1999 में जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार लोकसभा में सिर्फ एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव हार गई थी, तो वह वोट पवार साहब की ही मेहनत का नतीजा था। शरद पवार ने बताया कि 8-10 मिनट की बातचीत के बाद उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन (एनडीए) का एक वोट विपक्ष के पक्ष में करवा लिया था।

यह खुलासा उन्होंने दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में नीलेशकुमार कुलकर्णी की किताब ‘संसद भवन ते सेंट्रल विस्टा’ के विमोचन के मौके पर किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले आयोजित किया गया था। इसमें शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे।

शरद पवार ने बताया कैसे गिराई थी वाजपेई सरकार
पुराने संसद भवन की यादों को ताज़ा करते हुए, शरद पवार ने 1999 का वाकया सुनाया। उस समय वाजपेयी सरकार के दौरान वह विपक्ष के नेता थे। पवार ने कहा, ‘बहुत कम लोगों को याद होगा कि 1999 में मैं विपक्ष का नेता था। हम वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। संसद में इस पर खूब बहस हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले, हमारे पास आठ से दस मिनट का समय था, जब मैं ‘चर्चा’ के लिए सदन से बाहर निकला। उसके बाद, जब वोटिंग हुई, तो सरकार की तरफ से एक सदस्य ने विपक्ष के पक्ष में वोट दिया। वाजपेयी सरकार सिर्फ एक वोट से गिर गई। विपक्ष के पक्ष में वो एक वोट मैंने ही दिलवाया था, लेकिन मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने यह कैसे किया।’ उनके इस बयान ने सबका ध्यान खींचा।

सेंट्रल विस्टा के बारे में बात करते हुए, पवार ने कहा कि नए संसद भवन के लिए अभी तक लगाव नहीं हुआ है। मुझे अभी भी पुराने संसद भवन से लगाव है, जिसने देश के दिग्गज नेताओं को देखा है। उन्होंने नए और पुराने संसद भवन के प्रति अपनी भावनाओं को साझा किया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...