9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
HomeभोपालMP के उस गांव में कैसे हैं हालात, जहां दलित छात्रा के...

MP के उस गांव में कैसे हैं हालात, जहां दलित छात्रा के स्कूल जाने पर हुई मारपीट?

Published on

शाजापुर,

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक दलित लड़की 16 साल की लक्ष्मी मेवाड़े को स्कूल जाने से रोके जाने के मामले में पुलिस एक्शन मोड में है तो वहीं सियासत भी ऑन हो गई है. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना को समझने के लिए सबसे पहले ये जरूरी है कि हम उस गांव की, उस इलाके की पृष्ठभूमि को समझें जहां ये घटना हुई है.

बावलियाखेड़ी गांव शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है. इस गांव में केवल प्राइमरी स्कूल है जहां 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. मतलब आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूसरे गांव का रुख करना पड़ता है. 5वीं तक की पढ़ाई गांव में ही करने के बाद बावलियाखेड़ी गांव के बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए सतगांव जाते हैं जहां की आबादी 700 के करीब है. ये ठाकुर बाहुल्य गांव है.

अब आरोप ये है कि छात्रा जब सतगांव के स्कूल गई थी, दबंगों ने उसका बस्ता छीन लिया और उसके भाई के साथ भी मारपीट की. आरोप है कि दबंग कह रहे थे कि यहां लड़कियां स्कूल नहीं जातीं. आजतक जब सतगांव पहुंचा, गांव में सन्नाटा पसरा था. कुछ लोगों ने तो ये भी दावा किया कि छात्रा स्कूल जाती ही नहीं है. दावा तो ये भी किया गया कि छात्रा 10वीं पास कर चुकी है और अगर उसकी ये बात मान भी लेते हैं कि वो 10वीं की पढ़ाई कर रही है तो उसनें 9वीं की पढ़ाई कैसे कर ली.

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...