13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में AAP को इस बार कितनी सीटें? अरविंद केजरीवाल ने...

दिल्ली चुनाव में AAP को इस बार कितनी सीटें? अरविंद केजरीवाल ने संख्या बताने के साथ ही जता दिया ईवीएम वाला शक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रैली में दावा किया कि आम आदमी पार्टी इस बार 55 सीट जीतने जा रही है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ईवीएम में वोटों की गड़बड़ी का भी शक जता दिया। आप चीफ ने कहा कि पार्टी फिर से भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। यदि माताओं-बहनों ने जोर लगा दिया तो पार्टी 60 सीट तक पहुंच जाएगी।

ईवीएम पर क्या बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की कि बीजेपी के ईवीएम के खेल को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को जमकर वोट करें। उन्होंने कहा कि ये लोग मशीनों में 10 फीसदी वोट की गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए झाड़ू को इतना वोट दें कि आम आदमी पार्टी को 10 फीसदी से ज्यादा की लीड मिल जाए।

केजरीवाल ने कहा कि हमने ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है, जहां पोलिंग बूथ, पीठासीन अधिकारी, कंट्रोल यूनिट आईडी, कुल पड़े वोट, मशीन की बैटरी की स्थिति और एजेंट का नाम डालेंगे, ताकि बाद में मिलान कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव से जो सीख मिली है, हमने उससे यह तय किया है कि हम 5 फरवरी की रात को इस वेबसाइट के ऊपर हर पोलिंग बूथ की 6 जानकारी डाल देंगे, ताकि मशीनों से छेड़छाड़ नहीं की जा सके।

इस बार कितनी सीट मिलेंगी
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत कैंपेन में झोंक दी। एक चुनाव सभा में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि AAP की 55 सीटें आ रही हैं, महिलाएं जोर लगा दें तो यह 60 प्लस हो सकती है।

खास बात कि अब तक चुनाव प्रचार में ना तो पार्टी की तरफ से किसी आतंरिक सर्वे में सीट का जिक्र किया जा रहा था ना केजरीवाल सार्वजनिक रूप से सीटों के बारे में संख्या देने पर कुछ कह रहे थे। हालांकि, आखिरी बार उन्होंने सीटों की संख्या का जिक्र किया है। ऐसे में अब 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ होगी की केजरीवाल के दावे में कितना दम है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...