24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिउस बच्ची ने कितनी तकलीफें सही होंगी, रूह कांप गई... कोलकाता रेप-मर्डर...

उस बच्ची ने कितनी तकलीफें सही होंगी, रूह कांप गई… कोलकाता रेप-मर्डर केस में छलका संजय सिंह का दर्द

Published on

नई दिल्ली

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले ने देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की संवेदनाओं को झकझोर कर रख देती हैं और इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उस पीड़ित बच्ची ने कितनी तकलीफें सही होंगी।’ संजय सिंह ने इस घटना को लेकर समाज और प्रशासन के प्रति भी सवाल उठाए हैं।

‘इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज हर नागरिक के मन में सवाल उठ रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है। इन मामलों में सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में विश्वास बहाल हो सके। केवल कानून का भय ही नहीं, बल्कि समाज में एक सख्त संदेश जाने की जरूरत है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संजय सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल राजनीतिक बयानबाजी या आरोप-प्रत्यारोप से संभव नहीं हो सकती।

‘महिलाओं को सुरक्षा राजनीति करने से नहीं मिलेगी’
उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को सुरक्षा केवल बार-बार राजनीति करने और आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं मिल सकती। हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा और ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार मिल सके।’ संजय सिंह ने इस मुद्दे पर देशवासियों से भी अपील की कि वे जागरूक रहें और ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...