12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकितना शाकाहारी है भारत...देश में इतने लोग खाते हैं नॉन वेज, हैरान...

कितना शाकाहारी है भारत…देश में इतने लोग खाते हैं नॉन वेज, हैरान करने वाले आंकड़े

Published on

नई दिल्ली,

क्या भारत उतना शाकाहारी है जितना लोग समझते हैं? वास्तव में देश के अंदर ही नहीं पूरी दुनिया में भारत को लेकर यह धारणा प्रचलित है कि भारत में अधिकांश लोग शाकाहारी हैं और यहां मांसाहारी से ज्यादा शाकाहारी भोजन को महत्व दिया जाता है. लेकिन यह बात पूरी तरह सही नहीं है. क्योंकि हर दो में से एक भारतीय ना केवल मांसाहारी भोजन का आनंद लेता है बल्कि हर हफ्ते इसे खाता भी है.

क्या कहते हैं आंकड़े
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (2019-21) के अनुसार, 57.3 प्रतिशत पुरुष और 45.1 प्रतिशत महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार चिकन, मछली या अन्य प्रकार की नॉन वेजिटेरियन डिशेज का आनंद लेते हैं. यह आंकड़ा शहरी क्षेत्रों में गांव में रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक है. शहरी क्षेत्रों में लगभग 60 प्रतिशत पुरुष और 50.8 प्रतिशत महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार किसी न किसी तरह का मांस खाते हैं.

कौन ज्यादा मांसाहारी
रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अन्य धर्म के लोगों की तुलना में ईसाई अधिक मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं. लगभग 80 प्रतिशत ईसाई पुरुष और 78 प्रतिशत ईसाई महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार मांसाहारी भोजन का सेवन करते ही हैं. इसकी तुलना में केवल 79.5 और 70.2 प्रतिशत मुस्लिम पुरुष और महिलाएं और 52.5 व 40.7 प्रतिशत हिंदू पुरुष और महिलाएं मांसाहारी भोजन खाती हैं.

मांसाहार खाने वालों की सबसे ज्यादा आबादी पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी भारत में है. गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक पुरुष आबादी सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या अन्य तरह के मांस का सेवन करती है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में 50 प्रतिशत से अधिक पुरुष आबादी साप्ताहिक रूप से मांसाहारी भोजन का आनंद लेती है. भारत मांस के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अनुसार, भारत से भैंस के मीट का निर्यात 71 देशों में होता है.

इतने देशों को सप्लाई होता है भैंस का मीट
वित्त वर्ष 2023 में 25,648 करोड़ रुपये का भैंस का मांस निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2012 में यह आंकड़ा 13,757 रुपये था. इस निर्यात का अधिकांश हिस्सा केवल दो देशों में किया गया. वह देश हैं- मलेशिया और वियतनाम. अन्य बड़े निर्यात देशों में मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलीपींस और हांगकांग शामिल हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...